फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India's Superheroes: मिलिए भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो से, कृष और अजूबा के बाद जुड़ा चंद्रा का नाम

Sat, 06 Sep 2025 05:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Superheroes In Indian Cinema: भारतीय सिनेमा में सुपरहीरो का इतिहास रहा है। अब इसमें एक नया नाम जुड़ गया है। आइए भारत के सुपरहीरो के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
लोका, कृष, अजूबा - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की कई फिल्मों में सुपरहीरो की कहानी दिखाई जाती है। भारत का सिनेमा भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं है। भारत में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें सुपरहीरो को दिखाया गया है। इन्होंने अपने एक्शन से दर्शकों का दिल जीता है। दर्शकों ने इन्हें भरपूर प्यार दिया है। आज इस खबर में हम भारत के सुपरहीरो के बारे में बात करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 9
फिल्म 'मिस्टर इंडिया' - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर इंडिया
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मिस्टर इंडिया का। साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर ने मिस्टर इंडिया नाम का एक ऐसा किरदार निभाया था जो एक घड़ी पहन कर गायब हो जाता है। अनिल कपूर ऐसे कलाकार हैं जो बॉलीवुड के शुरुआती सुपरहीरो में से एक माने जाते हैं। फिल्म में उनकी लड़ाई खलनायक मोगैम्बो (अमरीश पुरी) से होती है।
विज्ञापन

3 of 9
अजूबा - फोटो : सोशल मीडिया
अजूबा
साल 1990 में 'अजूबा' नाम की फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने सुपरहीरो अजूबा का किरदार निभाया था। इसमें वह एक नकाबपोश योद्धा बने थे। फिल्म में वह बुरे लोगों से लड़ते थे। यह फिल्म सुपरहीरो की कहानियों का एक बेहतरीन मिश्रण थी।

4 of 9
कृष 3 फिल्म - फोटो : ट्विटर
कृष
साल 2006 में 'कृष' नाम की फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में एक ऐसे सुपरहीरो की कहानी दिखाई गई है जिसके पास अलौकिक शक्तियां होती हैं। कृष को ये शक्तियां एक एलियन के जरिए मिलीं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने कृष का किरदार निभाया था। फिल्म में वह खलनायक (नसीरुद्दीन शाह) से लड़ते हैं और अपने पिता को बचाते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के अभिनय की काफी तारीफ हुई।

यह खबर भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Box Office: छह नई फिल्में रिलीज हुईं पर नहीं थमी ‘लोका’ की रफ्तार, बजट से दोगुना हुई कमाई
विज्ञापन

5 of 9
रा वन - फोटो : X
जी-वन
साल 2011 में फिल्म 'रा.वन' रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक सुपरहीरो जी-वन की भूमिका निभाई। फिल्म में वह विलेन रा-वन (अर्जुन रामपाल) से लड़ते हैं। जी-वन और रा-वन दोनों ही एक खेल में हार-जीत के बाद जन्म लेते हैं। जी-वन अपनी शक्तियों का इस्तेमाल अपने मालिक के परिवार को बचाने के लिए करता है।
विज्ञापन

6 of 9
फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' - फोटो : यूट्यूब @बालाजी मोशन पिक्चर्स
फ्लाइंग जट्ट
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' में टाइगर श्रॉफ ने सुपरहीरो की भूमिका निभाई। उन्हें एक रहस्यमयी पेड़ से शक्तियां प्राप्त होती हैं। पहले वह अपने आप से डरते हैं। इसके बाद वह अपनी नई शक्तियों का इस्तेमाल करना सीखते हैं। बाद में उन्हें खलनायक राका से लड़ना पड़ता है।
विज्ञापन

7 of 9
हनु मान - फोटो : अमर उजाला
हनु मान
साल 2024 में फिल्म 'हनु मान' रिलीज हुई। यह फिल्म भगवान हनुमान से प्रेरित है। फिल्म में तेजा सज्जा ने हनु मान की भूमिका निभाई है। उन्हें महाशक्तियां प्राप्त होती हैं। इसके बाद वह सुपरहीरो की भूमिका निभाते हैं। वह अपनी शक्तियों से अपने गांव को बुरी ताकतों से बचाते हैं।

8 of 9
मिन्नल मुरली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिन्नल मुरली
साल 2021 में मलयालम फिल्म 'मिन्नल मुरली' रिलीज हुई। फिल्म में टोविनो थॉमस ने सुपरहीरो की भूमिका निभाई है। उन्हें मलयालम सिनेमा का पहला सुपरहीरो माना जाता है। फिल्म में बिजली गिरने के बाद उन्हें अलौकिक शक्तियां प्राप्त होती हैं। इसके बाद वह एक साधारण इंसान से हीरो बन जाते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
लोका चैप्टर 1 - फोटो : यूट्यूब
चंद्रा
28 अगस्त 2025 को मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1' रिलीज हुई। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन ने चंद्रा का किरदार निभाया है जो एक सुपरहीरो का किरदार है। फिल्म में वह बुरे लोगों से लड़ती हैं और उन्हें सबक सिखाती हैं। फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 66 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें