Masti 4: शनिवार को ‘मस्ती 4’ फिल्म का मुहूर्त रखा गया। इस दौरान पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ इसका शुभारंभ हुआ। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की मौजूदगी में फिल्म को शुरू किया गया। वहीं, निर्देशक ने फिल्म के शुरू होने पर अपना उत्साह जताया।
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मस्ती’ की चौथी किस्त आने को तैयार है। शनिवार को ‘मस्ती 4’ का मुहूर्त रखा गया। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। विधि-विधान से पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ इसका शुभारंभ किया गया। दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने अपने हाथों से फिल्म का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
2 of 5
'मस्ती 4' का मुहूर्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिलाप जावेरी कर रहे निर्देशन
इस बार मस्ती की इस किस्त का निर्देशन इंद्र कुमार नहीं, बल्कि मिलाप जावेरी करेंगे। मिलाप जावेरी इससे पहले ‘मस्तीजादे’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘मरजांवा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ए झुनझुनवाला, एस.के. अहलूवालिया, इंद्र कुमार और अशोक कुमार इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
4 of 5
'मस्ती 4' की स्टार कास्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिलाप जावेरी ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
‘मस्ती 4’ के मुहूर्त के दौरान निर्देशक मिलाप जावेरी ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं, आज ‘मस्ती ‘4 का मुहूर्त था। मैं इसे डायरेक्ट कर रहा हूं। रितेश, विवेक, आफताब, के साथ मैं यह बना रहा हूं। मेरे लिए यह बहुत खुशी का दिन है। मैं आपसे वादा करता हूं कि चार गुना मस्ती मिलेगी।”
कैमियो का दिया हिंट
निर्देशक मिलाप जावेरी ने यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म में कोई कैमियो देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि शायद कैमियो देखने को मिल जाए। यह तो तब ही पता चलेगा जब फिल्म आएगी। उन्होंने फिल्म में ढेर सारी मस्ती, गाने, कॉमेडी का वादा करते हुए निर्माताओं का धन्यवाद किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए जावेरी पर विश्वास दिखाया। इस दौरान अन्य कलाकारों ने भी फिल्म के प्रति अपनी उत्सुकता जाहिर की। Year Ender 2024: दीपिका पादुकोण से लेकर वरुण धवन तक, इस साल हुआ इन सितारों के घर आया नन्हा मेहमान