'मर्दानी 3'
- फोटो : X
'मर्दानी 3' का ओपनिंग डे कलेक्शन?
रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म 'मर्दानी 3' को दर्शकों को काफी इंतजार था। आखिरकार यह इंतजार 30 जनवरी को पूरा हुआ और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन औसत से कम बताया जाता है। दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 1.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
मर्दानी फ्रेंचाइजी का पहले दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 'मर्दानी' (2014) ने 3.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'मर्दानी 2' (2019) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'मर्दानी 3' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कहा जा सकता है कि तीनों ही फिल्मों ने ओपनिंग डे पर लगभग बराबर कलेक्शन किया है।
Mardani 3 Movie Review: रानी मुखर्जी की दमदार वापसी, सधा हुआ अभिनय; हिस्सों में चौंकाती है कहानी