फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन अभिनेत्रियों ने निभाया पुलिस ऑफिसर का दमदार किरदार

Fri, 30 Jan 2026 04:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actresses In Police Roles: कई अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का रोल किया है। पुलिस के किरदारों में अभिनेत्रियों को काफी पसंद किया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस के रोल में अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
आज 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज हो चुकी है। दर्शक फिल्म पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिसर का दमदार किरदार निभाया है। फिल्म में वह मानव तस्करी गिरोह का पर्दा फाश करती हैं। आज हम उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

2 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
मर्दानी फ्रेंचाइजी
मर्दानी फ्रेंचाइजी की सबसे पहली फिल्म 'मर्दानी' (2014) में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी नाम की पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। इसमें वह एक लापता लड़की की तलाश करती हैं। केस को हल करते हुए वह चाइल्ड ट्रैफिकिंग की दुनिया में पहुंचती हैं। 
इसी तरह से 'मर्दानी 2' (2019) में भी रानी मुखर्जी ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया। इसमें वह एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश करती हैं जो मासूम महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता है और उनका कत्ल कर देता है। दोनों फिल्मों की कामयाबी के बाद 'मर्दानी 3' (2026) बनी है।

'धुरंधर' देखकर इसलिए रोने लगे थे माता-पिता, सारा अर्जुन ने बताई वजह; कहा- जिंदगी का सबसे अच्छा दिन था

विज्ञापन

3 of 6
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम फ्रेंचाइजी
फिल्म 'दृश्यम' (2013) में तब्बू ने एक पुलिस ऑफिसर मीरा देशमुख का किरदार निभाया है। इसमें वह अपने बेटे को ढूंढती हैं। उनका बेटा अजय देवगन की बेटी के साथ कुछ गलत करना चाहता है लेकिन धोखे से उसकी मौत हो जाती है। फिल्म में तब्बू का सामना अजय देवगन से होता है।
'दृश्यम 2' (2022) में यही कहानी आगे बढ़ती है। पुलिस के किरदार में तब्बू अपने बेटे को ढूंढने के लिए अक्षय खन्ना को लेकर आती हैं। इस बार भी वह अजय देवगन से मात खा जाती हैं। दोनों फिल्मों में तब्बू के किरदार की तारीफ हुई है।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
जय गंगाजल
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म 'जय गंगाजल' (2016) में प्रियंका चोपड़ा ने आभा माथुर नाम की पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। फिल्म में वह ताकतवर गुंडों का सामना करती हैं। पुलिस के किरदार में प्रियंका चोपड़ा को खूब सराहा गया।
विज्ञापन

5 of 6
गीतिका विद्या ओल्यान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी
फिल्म 'सोनी' (2018) में गीतिका विद्या ओल्यान ने सोनी नाम की पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। फिल्म में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से लड़ने की कहानी दिखाई गई है। इसके अलावा फिल्म पुलिस विभाग में पितृसत्तात्मक चुनौतियों को चित्रित करती है। फिल्म में गीतिका के किरदार को पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सान्या मल्होत्रा - फोटो : यूट्यूब
कटहल
फिल्म 'कटहल' (2023) में सान्या मल्होत्रा ने महिमा बोर्से नाम की पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक विधायक के घर से दो कीमती कटहल गायब हो जाते हैं। यह केस गरीब माली की लापता बेटी के अपहरण से जुड़ा होता है। फिल्म में सान्या के पुलिस वाले किरदार को खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें