फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Tiwari: 'भोजपुरी सिनेमा को सत्यजीत रे, प्रकाश झा जैसे फिल्म निर्माताओं की जरूरत है', बोले मनोज तिवारी

Fri, 05 Apr 2024 10:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : social media
मनोज तिवारी सिर्फ अभिनेता ही अच्छे नहीं हैं बल्कि उनकी गायकी के भी लोग दीवाने हैं। भोजपुरी सिनेमा में खूब नाम कमाने के बाद मनोज तिवारी ने राजनीति का रुख किया। अब अभिनेता-भाजपा सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि भोजपुरी सिनेमा को बदलते समय के साथ आगे बढ़ने के लिए सत्यजीत रे और प्रकाश झा जैसे फिल्म निर्माताओं की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज तिवारी का मानना है कि भारी लोकप्रियता के बावजूद भोजपुरी सिनेमा अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने कहा, “भोजपुरी सिनेमा को आगे ले जाने के लिए हमें कदम उठाने की जरूरत है और इसके लिए हमें प्रकाश झा, सत्यजीत रे साहब जैसे निर्देशकों की भी आवश्यकता है। हमारे पास बहुत सारे दर्शक हैं, लेकिन हम अभी भी उस स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं।"
विज्ञापन

3 of 5
मनोज तिवारी, भाजपा सांसद - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी ने आगे कहा, “समय आएगा जब भोजपुरी सिनेमा की भी अपनी पहचान होगी। मिर्जापुर और महारानी जैसी वेब सीरीज की कहानियां हमारे क्षेत्र की हैं। भोजपुरी सिनेमा अभी इस तरह का कंटेंट नहीं उठा रहा है, लेकिन जिस दिन फिल्में ऐसी कहानियों का समर्थन करना शुरू कर देंगी। हम भी दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के साथ प्रतिस्पर्धा करना शुरू कर देंगे।"

4 of 5
मनोज तिवारी, - फोटो : सोशल मीडिया
अपने काम करने के अनुभव को साझा करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “जब मैं फिल्में कर रहा था, तो कई बार ऐसा होता था जब 1.5 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30-35 करोड़ रुपये कमाती थी। मेरी पहली फिल्म (ससुरा बड़ा पैसावाला) ने  भी अच्छी कमाई की थी। आज लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने नहीं आ रहे हैं। इसका एक और कारण यह भी हो सकता है कि मालिकों की भी थिएटर बिजनेस में रुचि नहीं है, लेकिन भोजपुरी सिनेमा दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज तिवारी, - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा उन्होंने कहा, “मैंने बतौर हीरो 100 फिल्में की हैं, लेकिन मेरी किसी भी फिल्म का बजट 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं है। तीन फिल्मों में तीन करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया गया है।"

Pushpa 2: 'पुष्पा 2: द रूल' के निर्माताओं का एक और तोहफा, दिलचस्प पोस्टर के साथ शुरू किया टीजर का काउंटडाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें