मनोज मुंतशिर
- फोटो : इंस्टाग्राम- @manojmuntashir
जब विवादों मे घिरे मनोज मुंतशिर
मनोज मुंतशिर के साथ ऐसे कई मौके आए जब वह विवादों में घिर गए। 'आदिपुरुष' फिल्म के डायलॉग्स को लेकर उन्हें बहुत आलोचना सहनी पड़ी थी। इस फिल्म के कई डायलॉग्स ऐसे थे, जो दर्शकों और धार्मिक संगठनों को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। विवाद ज्यादा बढ़ने पर मनोज को लोगों से माफी मांगनी पड़ी और फिल्मों के डायलॉग्स भी बदलने पड़े। 'आदिपुरुष' फिल्म का यह एक विवादित डायलॉग है कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की, जलेगी भी तेरे बाप की ।
मनोज मुंतशिर का वर्कफ्रंट
हाल ही में गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने ‘स्काई फोर्स’ फिल्म में एक गाना लिखा था, जिसके बोल ‘माई’ है। यह फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल 8 जनवरी को रिलीज हुई थी।