फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: वीकएंड के बाद सुस्त हुई 'ओजी' की कमाई, जानें 'जॉली एलएलबी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Tue, 30 Sep 2025 07:50 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: वीकएंड के बाद कई फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
दे कॉल हिम ओजी, जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स
इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के साथ साउथ की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' चल रही है। वीकएंड पर दोनों फिल्मों ने अच्छा किया था। इसके बाद दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट आई है। आइए जानते हैं पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' और अक्षय-अरशद की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स
दे कॉल हिम ओजी
साउथ के अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा थी। रिलीज होने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 63.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 18.5 करोड़ रुपये रहा। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 7.50 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 147.70 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

फिल्म रिव्यू पढ़ें: They Call Him OG Movie Review: पवन कल्याण का अलग अंदाज, इमरान हाशमी का काम बढ़िया; बोरिंग है सेकंड हाफ
विज्ञापन

3 of 5
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स
ओजी की कहानी और स्टारकास्ट
‘दे कॉल हिम ओजी’ की कहानी एक गैंगस्टर पर आधारित है, जो कई वर्षों से लापता रहता है। फिल्म के निर्देशक सुजीत हैं। इसमें पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी, श्रीया रेड्डी, प्रियंका अरुलमोहन, अर्जुन दास और प्रकाश राज ने अभिनय किया है। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने साउथ की फिल्म में डेब्यू किया है। फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल किया है।

4 of 5
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जॉली एलएलबी 3
कोर्टरूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' ने वीकएंड पर रफ्तार पकड़ी थी। हालांकि अब इसकी कमाई में दोबारा गिरावट आई है। ओपनिंग डे पर 12.5 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 74 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई 6.25 करोड़ रुपये रही। सोमवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 11 दिनों में फिल्म ने कुल 93.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स
कोर्टरूम ड्रामा में कॉमेडी का तड़का
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' कोर्टरूम ड्रामा है। इसमें कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। यह 'जॉली एलएलबी' सीरीज की तीसरी किस्त है। फिल्म 'जॉली एलएलबी' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसकी दूसरी किस्त 'जॉली एलएलबी 2' साल 2017 में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। 'जॉली एलएलबी 3' में हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव और अनु कपूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें