टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री माही विज ने इन दिनों छोटे पर्दे से दूरी बना ली है। माही अपनी फैमिली और बच्चों को अपना सारा समय दे रही हैं। माही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग अपनी बेटी तारा की तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री को कोरोना हो गया था, जिस वजह से उन्हें अपनी बेटी से दूर रहना पड़ा था। हालांकि अब माही पूरी तरह ठीक हो गई और उन्होंने मीडिया को भी अपनी हेल्थ अपडेट दी है।