फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guntur Kaaram: महेश बाबू ने उठाया 'गुंटूर कारम’ की रिलीज डेट से पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Mon, 21 Aug 2023 11:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेश बाबू - फोटो : Instagram

साउथ के दिग्गज अभिनेता महेश बाबू फैंस के बीच काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं।  इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। श्रीनिवास के साथ महेश बाबू की ‘फिल्म गुंटूर कारम’ विभिन्न अफवाहों के साथ फैंस के बीच चर्चा में चल रही है। जब से फिल्म की घोषणा हुई है तब से यह विवादों में घिरी नजर आ रही है। हालांकि, अब अभिनेता ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सितारा-महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों पीएस विनोद ने फिल्म से जुड़े मतभेदों के कारण महेश बाबू की यह फिल्म छोड़ दी थी। वहीं, पूजा हेगड़े ने भी फिल्म के शेड्यूल में देरी होने की वजह से अभिनेत्री ने भी फिल्म से किनारा कर लिया था। इसके बाद ही फिल्म को लेकर कोई नया अपडेट देखने और सुनने को नहीं मिल रहा था। अब हाल ही में, अभिनेता एक इंटरव्यू का हिस्सा बनें और फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है।

Salman Khan: सलमान खान ने दी 'तेरे नाम 2' की आहट? अभिनेता के लुक ने किया कयासों का बाजार गर्म

विज्ञापन

3 of 5
महेश बाबू - फोटो : social media

हाल ही में, महेश बाबू एक इंटरव्यू का हिस्सा बनें, जिसमें उनसे पूछा गया कि आखिर  गुंटूर कारम’ फिल्म में देरी क्यों हो रही है। अभिनेता ने हर तरह की अटकलों को खारिज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की पुष्टि की है। अभिनेता ने बताया कि फिल्म 2024 के संक्रांति उत्सव के दौरान अपनी योजना के अनुसार रिलीज होने वाली है। 

Gadar 3: अमीषा पटेल ने 'गदर 3' पर दी प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस ने इस बात पर जताया अफसोस

4 of 5
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, पिछले दिनों निर्माताओं ने भी घोषणा की थी कि गुंटूर करम का प्रीमियर 13 जनवरी को संक्रांति के उपलक्ष में में होगा। बता दें कि महेश बाबू ने 31 मई को अपने पिता कृष्ण की जयंती के अवसर पर फिल्म के आधिकारिक शीर्षक गुंटूर करम की घोषणा की थी और तब से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहा है।

Mahi Vij Daughter: बुखार में रातभर तपती रही माही और जय की बेटी, अस्पताल में हुई भर्ती तो निकली गंभीर बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि महेश बाबू काफी समय के बाद निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास संग इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी ने ‘अथाडू’ और ‘खलेजा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। खबरों की मानें तो फिल्म  ‘गुंटूर कारम’ में श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें