फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahavatar Narsimha Vs Kingdom Collection: बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘किंगडम’ का जारी संघर्ष

Fri, 08 Aug 2025 09:21 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahavatar Narsimha Vs Kingdom BO Collection: एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने धीमी शुरुआत के बाद जो रफ्तार पकड़ी है, वो लगातार जारी है। जबकि विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ लगातार संघर्ष कर रही है। जानिए शुक्रवार को दोनों फिल्मों ने की कैसी कमाई।
विज्ञापन
1 of 5
महावतार नरसिम्हा और किंगडम - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में लोगों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध हैं। एक ओर जहां ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ जैसी बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘किंगडम’ जैसी साउथ की फिल्में भी बनी हुई हैं। अब जानते हैं कि शुक्रवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘किंगडम’ का क्या रहा हाल।

विज्ञापन

2 of 5
महावतार नरसिम्हा - फोटो : एक्स

15वें दिन भी 'महावतार नरसिम्हा' ने हासिल किए अच्छे नंबर
एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपनी रिलीज के 15 दिन बाद भी फिल्म अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है। अब तीसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने 5.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 15 दिनों में ‘महावतार नरसिम्हा’ कुल 123.21 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

धीमी शुरुआत के बाद ‘महावतार नरसिम्हा’ की जारी है रफ्तार
‘महावतार नरसिम्हा’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही थी। फिल्म ने अपने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद पहले हफ्ते में भी फिल्म ने कुल 44.75 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया था। हालांकि, शुरुआती दिनों के बाद ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई में रफ्तार आई और फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में 73.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते की भी अच्छी शुरुआत की है और तीसरे शुक्रवार को 5.06 करोड़ रुपए खबर लिखे जाने तक जुटा लिए हैं। इस कलेक्शन को देखते हुए उम्मीद है कि शनिवार-रविवार को फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकती है।

4 of 5
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

और गिरी ‘किंगडम’ की कमाई
एक ओर जहां ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। गुरुवार को 1.26 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘किंगडम’ ने शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक सिर्फ 77 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। इस तरह से 9 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन महज 48.18 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : इंस्टाग्राम
50 करोड़ के आंकड़े से अभी भी दूर ‘किंगडम’
‘किंगडम’ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में सिर्फ 47.41 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है। वहीं अब 9 दिन पूरे होन के बाद भी फिल्म 48.18 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है। 9 दिन बीत जाने के बाद भी 50 करोड़ के आंकड़े तक न पहुंच पाना विजय देवरकोंडा की फिल्म की असफलता को दर्शाता है। फिलहाल अब देखना ये है कि क्या वीकेंड पर ‘किंगडम’ की कमाई में कोई बड़ा उछाल आता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें