फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahavatar Narsimha Box Office: 'सैयारा' के सामने डट कर खड़ी है 'महावतार नरसिम्हा', जानें 18वें दिन का कलेक्शन

Mon, 11 Aug 2025 09:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahavatar Narsimha Box Office Collection: फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को रिलीज हुए आज 18 दिन हो गए हैं। यह फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
महावतार नरसिम्हा - फोटो : यूट्यूब
कई फिल्में ऐसी होती हैं जिन पर पहले लोगों का ध्यान नहीं जाता है हालांकि बाद में लोग उस पर ध्यान देना शुरु करते हैं। 'महावतार नरसिम्हा' के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब भी खूब कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने सोमवार को कितना कारोबार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
महावतार नरसिम्हा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पर बाद में लोगों ने दी तवज्जो
ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने धीमी शुरुआत की। इसके बाद दर्शक इस फिल्म की तरफ आकर्षित हुए। ऐसे में पहले हफ्ते में फिल्म ने 44.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 73.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जारी है फिल्म का जलवा
अब फिल्म तीसरे हफ्ते में दाखिल हो चुकी है। शनिवार को फिल्म ने 20.5 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। इसके बाद रविवार को फिल्म ने 23.5 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया। सोमवार को इस फिल्म की कमाई 3.11 करोड़ रुपये रही। कह सकते हैं कि हाल ही में रिलीज हुईं कई फिल्में 'सैयारा' की आंधी के आगे नहीं टिक सकीं लेकिन यह फिल्म 'सैयारा' के आगे टिकी रही।

यह खबर भी पढ़ें: Saiyaara Movie Review: न कोई बड़ा ट्विस्ट, न हाई-वोल्टेज ड्रामा; फिर भी अहान-अनीत की जोड़ी ने दिल जीत लिया

4 of 5
महावतार नरसिम्ह - फोटो : एक्स
200 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 172.76 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म अगर इसी तरह से कमाई करती रही तो जल्द ही यह 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये बताया जाता है। यह एनिमेटेड फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महावतार नरसिम्हा - फोटो : एक्स
क्या है फिल्म की कहानी?
माइथोलॉजिकल फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है। फिल्म की कहानी विष्णु भगवान के चौथे अवतार नरसिंह या नृसिंह पर आधारित है। फिल्म में नरसिंह भगवान की लीला दिखाई गई है। वह भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें