फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indias Got Latent: महिला आयोग ने रणवीर-समय को भेजा समन, महाराष्ट्र साइबर सेल ने 40 लोगों पर दर्ज किया केस

Tue, 11 Feb 2025 07:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indias Got Latent: रणवीर इलाहाबादिया के विवाद के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुल 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
1 of 4
इंडियाज गॉट लेटेंट - फोटो : अमर उजाला
रणवीर इलाहाबादिया के विवाद के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुल 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शो के पहले एपिसोड से लेकर छठे एपिसोड तक इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : Instagram
शो के सभी एपिसोड को हटाने की मांग
पीटीआई ने पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी। महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले में अब क्या-क्या एक्शन लेने वाली है, यहां जानिए…
- साइबर सेल ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए कॉमेडी शो के सभी एपिसोड (कुल 18) को हटाने की मांग की है।
- कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी तथा अतिथियों समेत शो से जुड़े अन्य लोग कार्यक्रम में ‘अश्लील’ भाषा का इस्तेमाल करते हुए पाए गए। साइबर सेल ने शो के जज और अतिथियों सहित ऐसे 30 से 40 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्हें समन भेजा जाएगा।
Ranveer Allahbadia Explained: ओछी कॉमेडी से लेकर पुलिस में शिकायत तक, समय-रणवीर मामले में क्या हुआ? यहां पढ़ें
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना - फोटो : Instagram
महिला आयोग ने आरोपियों को भेजा समन
वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और शो के निर्माताओं को तलब किया है। एनसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा, 'ये टिप्पणियां, जिनसे व्यापक सार्वजनिक आक्रोश पैदा हुआ है, प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और गरिमा का उल्लंघन करती हैं, विशेषकर ऐसे समाज में जो समानता और आपसी सम्मान को कायम रखता है।'
 
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : Instagram
एनसीडब्ल्यू कार्यालय में होगी सुनवाई
महिला आयोग ने उन्हें आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है। बयान में कहा गया है कि सुनवाई 17 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित एनसीडब्ल्यू कार्यालय में होगी। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कॉमेडियन समय रैना द्वारा आयोजित शो में आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई टिप्पणियों को आपत्तिजनक और अपमानजनक माना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें