फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: दीपिका ने इस बात के लिए की PM मोदी की तारीफ, परीक्षा में पास होने के लिए बच्चों को दिए टिप्स

Tue, 11 Feb 2025 06:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण जल्द ही एक खास शो 'परीक्षा पे चर्चा' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसकी क्लिप शेयर की है। क्लिप में उन्होंने बच्चों से बात की है।
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने स्कूल के दिनों के बारे में बात की। हाल ही में वह नए एपिसोड 'परीक्षा पे चर्चा' में नजर आईं। उन्होंने बताया कि कैसे वह अन्य छात्रों से मिलीं। दीपिका पादुकोण ने इस एपिसोड की एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका ने क्या कहा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बहुत सारे स्कूल के बच्चों से बात कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत ही शरारती बच्ची थी। मैं हमेशा सोफे पर, टेबल पर, कुर्सी पर चढ़ कर कूदती थी। कभी-कभी हम बहुत ज्यादा तनाव में आ जाते थे। जैसे मैं मैथ्स में बहुत कमजोर थी और आज भी हूं। जैसे नरेंद्र मोदी जी ने अपनी किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' में लिखा है कि तनाव जाहिर करो, दबाओ नहीं, इसलिए हमेशा अपने आपको जाहिर करो, चाहे वो आपके दोस्त हों, माता-पिता हों या अध्यापक हों।'
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका ने दी मेंटल हेल्थ टिप्स
दीपिका ने उस वक्त के बारे में भी बताया, जब वह डिप्रेशन में थीं। उन्होंने बच्चों से भी बात की। फन एक्टिविटी में उन्होंने बच्चों से कहा कि वह अपने बारे में बताएं कि उनके अंदर सबसे अच्छा क्या है? उन्होंने बच्चों से बात करने और परीक्षा में बेहतर करने की शुभकामनाएं देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। यह एपिसोड 12 फरवरी को रिलीज होगा।

4 of 6
पीएम मोदी - फोटो : PTI
पीएम मोदी का जताया आभार
दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मैं माननीय प्रधान मंत्री को भी धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने यह मंच दिया, ताकि आप वास्तव में परीक्षा योद्धा बन सकें, न कि परेशान करने वाले। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देती हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और पर्याप्त आराम करने की कामना करती हूं।' भारत में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लिव लव लाफ फाउंडेशन लॉन्च करने वाली अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मोदी को धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका का काम
दीपिका पादुकोण आखिरी बार 2024 में आई फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। साल 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पद्मावत' पिछले हफ्ते दोबारा रिलीज हुई है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाल ने निर्देशित किया है। फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण के साथ परीक्षा पे चर्चा 2025 - फोटो : @EduMinOfIndia
क्या है परीक्षा पे चर्चा?
आपको बता दें कि इन दिनों बच्चों की परीक्षा होने वाली है। ऐसे में कई बच्चे बहुत परेशान हो जाते हैं। इन बच्चों को सहज महसूस कराने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं। इसी के तहत 'परीक्षा पे चर्चा' शुरू किया गया है। इसमें की महान हस्तियां बच्चों से बात करती हैं और उन्हें खुश रहने का मंत्र देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें