फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: इन दस फिल्मों की वजह से माधुरी बनीं देश की धक-धक गर्ल, लिस्ट में 'बेटा' और 'तेजाब' भी शामिल

Wed, 15 May 2024 07:30 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड को माधुरी दीक्षित ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 34-35 साल माधुरी दर्शकों के दिलों पर राज करती आई हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी टॉप-टेन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से माधुरी आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं --
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में हमारे लिए टॉप टेन फिल्मों का चुनाव करना काफी कठिन है, फिर भी हम उनकी शुरुआत की फिल्मों से शुरू करते हैं। इस लिस्ट में 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रहार: द फाइनल अटैक' का नाम सबसे पहले आता है। इस फिल्म में माधुरी एक छोटे से मगर असरदार किरदार में नजर आई थीं। उसी साल माधुरी दीक्षित की एक और फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम 'साजन' था। 'साजन' माधुरी दीक्षित की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वे संजय दत्त और सलमान खान के साथ नजर आई थीं।  
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित की फिल्मों की बात करें और 'बेटा' की बात न हो तो बात अधूरी रह जाएगी। इस फिल्म के बाद ही उन्हें 'धक-धक गर्ल' का टैग मिला था। इस फिल्म में वे अनिल कपूर के संग नजर आई थीं। फिर उनकी एक और फिल्म रिलीज हुई 1992 में जिसका नाम 'खलनायक' था। इस फिल्म में  वे एक बार फिर से संजय दत्त के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को कई पुरस्कार भी मिले थे। 

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों जब भी एक साथ परदे पर आए कमाल करके गए। माधुरी की बेहतरीन फिल्में, 'दिल तो पागल है', 'देवदास' 'हम तुम्हारे हैं सनम' इन सब में शाहरुख खान उनके सह-कलाकार थे। आज भी 'देवदास' और 'दिल तो पागल है' के गाने लोगों के प्लेलिस्ट में शामिल हैं। माधुरी की ये तीनों फिल्में उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित की टॉप टेन फिल्मों की बात अधूरी रह जाएगी अगर हम 'हम आपके हैं कौन' की बात नहीं करेंगे। इस फिल्म ने माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस की भी रानी बना दिया था। आज भी लोग 'हम आपके हैं कौन' के गानों के दीवाने हैं। इस फिल्म के अलावा माधुरी दीक्षित की बेहतरीन फिल्मों में 'परिंदा' और 'डेढ़ इश्किया' का भी नाम शामिल है। आप अगर माधुरी दीक्षित के दीवाने हैं तो उनकी इन फिल्मों को आप एकबार फिर से देख सकते हैं। माधुरी दीक्षित की फिल्मों की खासियत ही यही है कि वे कभी पुरानी नहीं लगती हैं। माधुरी दीक्षित की फ़िल्में उन्हीं की तरह एवरग्रीन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें