फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Low Budget Movies: ‘महावतार नरसिम्हा’ ही नहीं, बॉलीवुड की इन फिल्मों ने भी कम बजट में किया कमाल; देखें लिस्ट

Mon, 04 Aug 2025 04:08 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Low Budget Movies Became Successful: इस समय सिनेमाघरों में 'महावतार नरसिम्हा' तहलका मचा रही है। कम बजट की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कम बजट में बनी फिल्में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लागत से कई गुना अधिक पैसे कमाए।

विज्ञापन
1 of 6
महावतार नरसिम्हा और भेजा फ्राई - फोटो : एक्स

बॉलीवुड में आजकल बड़े बजट वाली फिल्में बनती हैं, जिन्हें 100-200 करोड़ रुपये के लागत से बनाया जाता है। इसी दौरान कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो बेहद ही कम बजट में बनती हैं और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को बौना बना देती हैं। इस वक्त एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म मात्र 4 करोड़ रुपये में बनी है और जल्द ही कमाई के मामले में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। जानिए उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में,  जिसने कम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल।

विज्ञापन

2 of 6
भेजा फ्राई - फोटो : यूट्यूब

भेजा फ्राई
2007 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'भेजा फ्राई' का बजट मात्र 60 लाख रुपये था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का निर्देशन सागर बल्लारी द्वारा किया गया था और यह फिल्म फ्रेंच मूवी 'Le Diner de Cons' पर आधारित थी। इसमें विनय पाठक मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन

3 of 6
विक्की डोनर में आयुष्मान और यामी - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की डोनर
शूजित सरकार के निर्देशन मे साल 2012 में रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई 'विक्की डोनर'। आयुष्मान खुराना अभिनीत इस फिल्म का बजट 5 करोड़ रुपये था और इसने रिपोर्ट्स के मुताबिक 66 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

4 of 6
कहानी - फोटो : यूट्यूब

कहानी
विद्या बालन अभिनीत 'कहानी' एक थ्रिलर फिल्म थी, जो 2012 में रिलीज हुई थी। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 8 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने 104 करोड़ रुपये के आस-पास का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने शानदार भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

5 of 6
फिल्म-'नो वन किल्ड जेसिका' - फोटो : सोशल मीडिया

नो वन किल्ड जेसिका
विद्या बालन और रानी मुखर्जी अभिनीत 'नो वन किल्ड जेसिका' 2011 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म जेसिका लाल के वास्तविक मर्डर की घटना पर आधारित थी, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया था। 9 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 104 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीपली लाइव - फोटो : यूट्यूब

पीपली लाइव
अनुषा रिजवी और मोहम्मद फारूकी के निर्देशन में साल 2010 में 'पीपली लाइव' फिल्म रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे 10 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने 46 करोड़ रुपये कमाए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें