Loveyapa Box Office Day 3: जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ पहले वीकएंड पर ही दर्शकों को तरस गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत के बाद रफ्तार नहीं पकड़ती दिख रही है। आइए जानते हैं रविवार का कलेक्शन…
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'लवयापा' में खुशी कपूर के साथ जुनैद खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही ठंडी शुरुआत की और अब अपने पहले वीकेंड पर भी दर्शकों के लिए तरसती नजर आई। तीसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा। बॉक्स ऑफिस पर ‘लवयापा’ की टक्कर हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार’ से हुई। हालांकि, यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। आइए जानते हैं जुनैद की फिल्म ने पहले वीकएंड पर कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'लवयापा' के एक सीन में जुनैद खान और खुशी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले वीकएंड का कलेक्शन
‘लवयापा’ को वीकएंड का कोई लाभ नहीं मिल सका। फिल्म ने शनिवार से भी कम कमाई रविवार को की है। सैकनिल्क से प्राप्त अब तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की अब तक की कुल कमाई 4.05 करोड़ रुपये हो गई।
अद्वैत चंदन नहीं दिखा पाए कमाल
फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन ने ‘लवयापा’ से पहले दो फिल्मों का निर्देशन किया है। यह दोनों फिल्में उन्होंने आमिर खान के साथ ही बनाई है। उनकी पहली फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ तो सुपरहिट रही, लेकिन ‘लाल सिंह चड्ढा’ वो कमाल नहीं कर पाई। अब, ‘लवयापा’ ने भी उन्हें निराश कर दिया है।
‘लवयापा’ स्टार कास्ट
‘लवयापा’ के स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा योगी बाबू, आशुतोष राणा, सत्यराज, कीकू शारदा और ग्रुशा कपूर शामिल हैं।