फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Storiyaan: वैलेंटाइन डे को और खास बनाने आ रही है करण जौहर की 'लव स्टोरियां', जारी हुआ सीरीज का ट्रेलर

Thu, 08 Feb 2024 12:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लव स्टोरियां - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्ममेकर करण जौहर ने वेब सीरीज 'लव स्टोरियां' की घोषणा की थी। 'लव स्टोरियां' प्राइम वीडियो पर वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज होगी। यह सीरीज छह भागों में प्यार पर आधारित है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन तले बनी यह बेब सीरीज वास्तविक जीवन की प्रम कहानियों पर आधारित है। इसमें देश भर के छह वास्तविक कपल के प्यार, इमोशन, खुशी, आदि कहानियां शामिल हैं। अब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

2 of 5
लव स्टोरियां - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार के खूबसूरत एहसास से कराएगी रूबरू
प्यार के इस मौसम को करण जौहर ने अपने अंदाज में और खास बना दिया है। करण जौहर अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यह सीरीज आपको फिर से प्यार के खूबसूरत एहसास से रूबरू कराएगी। एक रोमांचक और अनोखे ट्रेलर वीडियो में करण जौहर अपनी फिल्मों में प्यार और उसके कई रंगों के बारे में बात करते दिखे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लव स्टोरियां - फोटो : सोशल मीडिया
वैलेंटाइन डे को बनाएगी खास
हाल ही में, अनाउंस हुई लव स्टोरियां का परिचय देते हुए फिल्म मेकर रियल प्रेम कहानियों के बारे में बात करते हुए कहते हैं, "असल जिंदगी में प्यार को नफरत, भेदभाव और डर के खिलाफ लड़ना पड़ता है।" करण ने बताया है कि कैसे प्यार पाने की उनकी यात्रा ने उन्हें आशा दी है। इसके बाद सीरीज के कुछ खूबसूरत सीन्स प्यार की एक नई परिभाषा को पेश करती दिखती है

4 of 5
लव स्टोरियां - फोटो : सोशल मीडिया
वैलेंटाइन डे पर होगा 'लव स्टोरियां' का प्रीमियर
बता दें कि करण जौहर की आगामी वेब सीरिज 'लव स्टोरियां' अमेजन पर 14 फरवरी को रिलीज की जाएगी। अमेजन ने इसकी घोषणा करते हुए वेब सीरीज का पोस्टर जारी किया था। इसके साथ ही लिखा था, 'इस वैलेंटाइन हम आपके लिए ऐसी कहानियों को लेकर आए हैं, जो आपको प्यार पर विश्वास करने के लिए मजबूर कर देंगी। यह कहानियां वास्तविक जीवन के कपल्स से प्रेरित है और कहानी रोमांस के निर्माताओं द्वारा बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लव स्टोरियां - फोटो : सोशल मीडिया
अमेजन प्राइम पर होगी स्ट्रीम
इन कहानियों को छह निर्देशकों अर्चना फड़के, अक्षय इंडिकर, कॉलिन डी कुन्हा, हार्दिक मेहता, शाजिया इकबाल और विवेक सोनी के माध्यम से कैप्चर किया गया है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, जिसमें करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा कार्यकारी निर्माता के रूप में कार्यरत हैं। वेब सीरीज लव स्टोरियां अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें