संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म की रिलीज डेट 2026 तय की गई है। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी पाने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस बीच अब फिल्म की शूटिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फिल्म पहले 10 अक्टूबर को फ्लोर पर जाने वाली थी, लेकिन अब ऐसी खबरें हैं कि मुंबई में बारिश के कारण शेड्यूल में देरी हो गई है।