फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lootere Trailer: हंसल मेहता की सीरीज 'लुटेरे' का ट्रेलर जारी, काफी रोमांचक है समुद्री लूट की कहानी

Wed, 06 Mar 2024 01:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'लुटेरे' का प्रीमियर 22 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसमें रजत कपूर, विवेक गोम्बर, अमृता खानविलकर और आमिर अली जैसे सितारे अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
1 of 1
लुटेरे - फोटो : सोशल मीडिया
हंसल मेहता का आगामी सीरीज 'लुटेरे' का ट्रेलर जारी हो गया है। इसका निर्देशन कमाल जय मेहता कर रहे हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इस सीरीज का ट्रेलर आज बुधवार को जारी हुआ है, जो एक्शन से भरपूर है। यह सीरीज थ्रिलर सीरीज समुद्री लुटेरों पर आधारित है। 
Kriti Pulkit Love Story: 'पागलपंती' से शादी तक, कुछ ऐसी रही है कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की लव स्टोरी

सीरीज में लगा है रोमांच का तड़का
ट्रेलर की शुरुआत होती है लालच को कोसने से। फिर आवाज आती है, 'जन्नत में नौकर बनने से अच्छा, नर्क में राजा बनो'। इसके बाद समुद्र का नजारा है। समुद्र में जहाज है और लूट की घटना है। सोमालिया के तट पर लुटेरों ने भारतीय जहाज का अपहरण कर लिया है। सीरीज की कहानी इसी पर आधारित है। इसमें रोमांच का तड़का भी लगाया गया है। 


अक्षय कुमार के नाम का जिक्र
ट्रेलर में समुद्री चुनौतियों को दिखाया गया है। साथ ही इसमें दर्शकों को हंसाने की भी डोज दी गई है। सोमालिया में जहाज के लुटेरों को जब पता चलता है कि सामने कोई भारतीय है तो वे पूछते हैं, 'आप अक्षय कुमार से मिले हैं?' इसके बाद लूट और बचाव का काम शुरू होता है। इस सीरीज में एक्शन खूब देखने को मिलने वाला है।
Big Girls Don't Cry: 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' का ट्रेलर जारी, गर्ल पावर और बोर्डिंग लाइफ का दिखेगा कॉम्बिनेशन

इस दिन होगी रिलीज
'लुटेरे' का प्रीमियर 22 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसमें रजत कपूर, विवेक गोम्बर, अमृता खानविलकर और आमिर अली जैसे सितारे अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे। 'लुटेरे' के अलावा हंसल अपनी आगामी फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें करीना कपूर अहम किरदार अदा करती दिखेंगी। 'द बकिंघम मर्डर्स' की कहानी पुलिसकर्मी जसमीत (करीना) की है, जो एक हमले में अपनी बच्चे को खो देती है।
Bastar The Naxal Story: छत्तीसगढ़वासियों ने भी माना नक्सली विकास में सबसे बड़ी बाधा, विपुल शाह ने जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें