फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: कपिल शर्मा को धमकी; हादसे में घायल हुआ पंजाबी सिंगर; 'लोका 2' की हुई घोषणा; पढ़ें टॉप न्यूज

Sat, 27 Sep 2025 09:04 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Entertainment News In Hindi: शनिवार को एंटरटेनमेंट और फिल्मी जगत में कौन सी खबरें सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं? चलिए फटाफट अंदाज में उन खबरों के बारे में आपको बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
शनिवार के दिन बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट जगत में खूब हलचल रही है। कॉमेडियन कपिल शर्मा को जहां एक तरफ धमकी मिली है। वहीं लोका चैप्टर 1 की सफलता के बाद अब फिल्म के चैप्टर 2 का भी एलान हो गया है। इसके साथ ही हॉलीवुड से भी बड़ी खबर आई। सेलेना गोमेज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेने जा रही हैं। जानिए, इनके अलावा कौन सी खबरें आज ट्रेंड में रही हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 6
लोका चैप्टर 2 - फोटो : एक्स@_dulQuer
सामने आई ‘लोका चैप्टर 2’ की झलक
दुलकर सलमान द्वारा निर्मित ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स ने ‘लोका चैप्टर 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। मेकर्स ने ‘लोका चैप्टर 2’ की आधिकारिक घोषणा करते हुए फिल्म की पहली झलक जारी कर दी है। ‘लोका चैप्टर 2’ में टोविनो थॉमस प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। जबकि खुद अभिनेता दुलकर सलमान भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। इस टीजर को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए दुलकर सलमान ने लिखा, ‘मिथकों से परे, किंवदंतियों से परे। एक नया अध्याय शुरू। ‘लोका चैप्टर 2’। टोविनो थॉमस स्टारर और डोमिनिक अरुण द्वारा लिखित व निर्देशित। वेफरर द्वारा निर्मित है यह फिल्म।



पूरी खबर यहां पढ़ें: Lokah Chapter 2: सामने आई ‘लोका चैप्टर 2’ की झलक, दुलकर सलमान के साथ नजर आएगा यह स्टार
 
विज्ञापन

3 of 6
सेलेना गोमेज, बेनी ब्लैंको - फोटो : इंस्टाग्राम @ selenagomez
सेलेना और ब्लैंको की शादी से जुड़ी हर डिटेल
गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज अपने प्रेमी बेनी ब्लैंको के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि टेलर स्विफ्ट और कैमिला कैबेलो सहित गोमेज के सबसे करीबी दोस्त उनकी शादी में शामिल होंगे। सेलेना शादी के लिए तैयार हो रही हैं। कुछ ही घंटों बाद यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएगा। एमी पुरस्कार के लिए नामांकित सेलेना के फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इंटरनेट पर इस जोड़े की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। आखिरी बार एमी अवार्ड्स 2025 के रेड कार्पेट पर दोनों कपल की तरह नजर आए थे। टीएमजेड के मुताबिक सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको 27 सितंबर को लॉस एंजिल्स में एक समारोह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह समारोह बेहद निजी होगा। इसमें कुछ ही लोग शामिल होंगे। सितारों से सजी मेहमानों की सूची में अरबपति टेलर स्विफ्ट भी शामिल हैं।




पूरी खबर यहां पढ़ें: Selena Gomez Wedding: यहां पढ़ें सेलेना और ब्लैंको की शादी से जुड़ी हर डिटेल, कई दिग्गज कलाकार होंगे शामिल

4 of 6
पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा - फोटो : इंस्टाग्राम
सड़क हादसे में घायल पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा
मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा आज शनिवार को बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में उस वक्त हुआ, जब सिंगर शिमला के लिए जा रहे थे। फिलहाल मोहाली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सिंगर राजवीर को प्रारंभिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। इसके बाद उन्हें तत्काल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी सेहत पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है। कुलविंदर बिल्ला, कंवर ग्रेवाल सहित कई पंजाबी गायक अस्पताल पहुंच चुके हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Singer Rajvir Jawanda: सड़क हादसे में घायल पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा, स्थिति गंभीर
विज्ञापन

5 of 6
मोहन बाबू - फोटो : वीकीपीडिया
नानी की ‘द पैराडाइज’ में हुई मोहनबाबू की एंट्री
साउथ स्टार नानी अपनी आगामी फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म की कास्ट में भी लगातार नए-नए सितारे शामिल हो रहे हैं। अब नानी की ‘द पैराडाइज’ में साउथ स्टार मोहन बाबू की एंट्री हुई है। साथ ही उनके किरदार का भी खुलासा हुआ है। मेकर्स ने आज मोहनबाबू के फिल्म में शामिल होने की जानकारी दी है। इसके लिए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर मोहनबाबू के किरदार की पहली झलक साझा की है। साथ ही उनके किरदार के नाम का भी खुलासा किया है। मेकर्स की ओर से जो पोस्टर सामने आया है, उसमें मोहनबाबू एक बड़ी सी कुर्सी पर बैठे हैं। सामने रखी तलवार पर वो हाथ टिकाए हुए हैं और उनके हाथ खून से भी रंगे हैं। आंखों पर ब्लैक चश्मा और हाथ में घड़ी पहने ग्रे बालों में मोहनबाबू काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं।




पूरी खबर यहां पढ़ें: Mohan Babu: नानी की ‘द पैराडाइज’ में हुई मोहनबाबू की एंट्री, इस भूमिका में दिखेंगे; सामने आया दमदार फर्स्ट लुक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : IMDb
कपिल शर्मा को मिली धमकी, एक करोड़ की फिरौती मांगी
पश्चिम बंगाल के एक निवासी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार के नाम का इस्तेमाल करके धमकी दी। कॉमेडियन से 1 करोड़ रुपये की मांग की। मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिलीप चौधरी नाम के आरोपी को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति पर कपिल शर्मा को धमकी देने का आरोप है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Kapil Sharma: कपिल शर्मा को मिली धमकी, एक करोड़ की फिरौती मांगी, मुंबई पुलिस ने इस जगह से पकड़ा आरोपी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें