फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munawar Faruqui: पिता के दिवालिया होने पर समोसे बेचते थे मुनव्वर, संघर्ष को याद कर जिंदगी को बताया सेकंड चांस

Fri, 04 Aug 2023 05:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : Social media

इंदौर के मूल निवासी और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कंगना द्वारा होस्ट किए गए कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'लॉकअप' के विनर बन लाइमलाइट में आए मुनव्वर आए दिन किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। मुनव्वर ने बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन एक बार फिर अपने करियर को पंख दिया है। अब हाल ही में, मुनव्वर ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है और बताया है कि पिता के दिवालिया हो जाने के बाद उन्हें और उनके परिवार वालों को किन मुसीबतों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

2 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : social media

मुनव्वर आज भले ही करोड़ों दिलों पर राज करते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उनका परिवार दो वक्त की रोटी का भी मोहताज हुआ करता था। साल  2007 में मुंबई जाने से पहले मुनव्वर के परिवार ने बड़ी आर्थिक तंगी झेली थी और उस समय कॉमेडियन को समोसे बेचकर अपने परिवार का पेट पालना पड़ा था।


Dream Girl: बिहार पुलिस के साथ मिलकर 'ड्रीम गर्ल' ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक, आयुष्मान की हुई तारीफ

विज्ञापन

3 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : social media

मुनव्वर ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि घर चलाने के लिए वह समोसे बेचते थे। मुनव्वर ने कहा  ‘हमारे पास एक रेस्टोरेंट था, लेकिन वह चल नहीं सका। पिताजी ने अपना सारा पैसा खो दिया था। हम भारी कर्ज में डूब गए थे। इसके बाद मैंने कुछ महीने एक दुकान पर काम किया था। वहां पर 11 घंटे काम करने के लिए मुझे 850 रुपये मिलते थे।’

Swatantrya Veer Savarkar: मुश्किल में फंसी स्वतंत्र वीर सावरकर, रणदीप हुड्डा ने संदीप सिंह-आनंद को भेजा नोटिस

 

4 of 5
मुनव्वर फारूकी-नजीला - फोटो : सोशल मीडिया

मुनव्वर ने आगे कहा, ‘मेरी माँ और दादी घर पर समोसे बनाती थीं और मैंने अपने घर के बाहर एक स्टॉल शुरू किया, जहां मैं समोसे बेचता था। नया काम था इसलिए कई बार मेरी उंगलियां जल जाती थी और गर्म तेल के छींटे मेरे ऊपर पड़ जाते थे। मुझे यह पसंद नहीं आया। तभी हमने कुछ और करने का फैसला किया।’

Ghoomer Trailer: अभिषेक बच्चन का खुलासा, 'पा' का ऑफर लेकर जब आर बाल्की, मुझे लगा वह पगला गए हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मुनव्वर को साल 2022 में कंगना रणौत के शो ‘लॉकअप’ से दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। मुनव्वर इस शो में प्रतियोगी होने के साथ-साथ शो के विजेता भी रहे थे। इसके बाद उन्होंने बतौर कॉमेडियन अपने करियर को एक नया मोड़ दिया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें