लता मंगेशकर और रफी साहब
- फोटो : एक्स
आखिर क्यों हुई रफी साहब से अनबन?
लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की जोड़ी ने कई मशहूर गाने दिए हैं। हालांकि, एक समय दोनों में मतभेद हो गया था, ये किस्सा काफी चर्चित हुआ था। दोनों में कॉपीराइट और रॉयल्टी को लेकर मतभेद हुआ। लता जी चाहती थीं कि गायक-गायिकाओं को गानों की रॉयल्टी मिले, जबकि रफी साहब इससे सहमत नहीं थे। इस विवाद के चलते दोनों ने कुछ साल तक बातें नहीं कीं। हालांकि बाद में अभिनेत्री नरगिस के कारण समझौता हुआ और दोनों ने फिर से साथ में कई गाने गाए।