फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा 'OG' का जलवा, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Sun, 28 Sep 2025 08:14 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OG Collection Day 3: शनिवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए शुभ संकेत लेकर आया। जानिए 'दे कॉल हिम ओजी', 'होमबाउंड' और 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई।

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : एक्स

सिनेमाघरों में इस समय साउथ और बॉलीवुड की फिल्में जलवा बिखेर रही हैं। एक ओर जहां पवन कल्याण की 'ओजी' छाई है, वहीं दूसरी ओर 'होमबाउंड' और  'जॉली एलएलबी 3' भी सिनेमाघरों में दर्शक खींच रही है। चलिए जानते हैं बीते दिन शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्या हाल रहा।

विज्ञापन

2 of 5
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स

दे कॉल हिम ओजी
साउथ अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण अभिनीत ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने बीते दिन शनिवार को 18.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 18.75 करोड़ रुपये कमाए थे। ये दिखा रहा है कि फिल्म की कमाई पिछले दिन के मुकाबले शनिवार को घटी है। 'ओजी' ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 122 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन

3 of 5
दे कॉल हिम ओजी का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

इमरान हाशमी की एक्टिंग ने भी मोहा मन
‘ओजी’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुजीत ने किया है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी विलेन के रोल में शानदार दिखे हैं। वहीं 'ओजी' में पवन कल्याण और इमरान हाशमी के अलावा प्रियंका अरुलमोहन, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास जैसे चर्चित साउथ एक्टर अहम किरदार निभा रहे हैं।

4 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के लिए शनिवार का दिन शुभ साबित हुआ। फिल्म ने बीते दिन यानी शनिवार को 6.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शुक्रवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 'जॉली एलएलबी 3' ने कुल 9 दिनों में 84 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होमबाउंड - फोटो : इंस्टाग्राम-@ishaankhatter
होमबाउंड
ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते दिन यानी शनिवार को 50 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने ओपनिंग डे पर 30 लाख रुपये कमाए थे। हालांकि, फिल्म की कहानी में दिखाई गई समस्या और मुद्दा काफी प्रभावित करने वाला है। साथ ही आपको बताते चलें कि 'होमबाउंड' फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में भेजने के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें