ललिता पवार
- फोटो : इंस्टाग्राम
700 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
ललिता पवार ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में मंथरा की भूमिका से ही नहीं, बल्कि 700 से अधिक हिंदी, मराठी और गुजराती फिल्मों में क्रूर सास के किरदार निभाकर भी बड़ी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने ‘श्री 420’, द’हेज’, ‘नेताजी पालकर’ और ‘अनाड़ी’ जैसी कई सफल फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम किया था। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो लोग जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी कितनी तकलीफों से भरी थी, यह बहुत कम लोगों को पता है।