फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

L2 Empuraan: छुट्टी का भी ‘एल 2 एम्पुरान’ को नहीं मिला लाभ, जानिए ‘लूसिफर’ के मुकाबले चौथे दिन कहां है फिल्म

Sun, 30 Mar 2025 10:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

L2 Empuraan Box Office Collection Day 4: पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘लूसिफर’ का सीक्वल ‘एल 2 एम्पुरान’ कहीं ना कहीं अपने बड़े बजट के कारण बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाती नजर आ रही है। रिलीज के पहले रविवार को फिल्म की कमाई में कुछ खास सुधार नहीं दिख रहा है। वहीं, अगर इसकी तुलना ‘लूसिफर’ के चौथे दिन के कलेक्शन से करें तो यह काफी पीछे दिखाई देती है।
विज्ञापन
1 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम @mohanlal
पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल ‘एल 2 एम्पुरान’ लेकर सिनेमाघरों में हाजिर हुए हैं। मोहनलाल अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई। वीकएंड का भी लाभ फिल्म नहीं उठा पाई। आइए जानते हैं रिलीज के पहले रविवार मोहनलाल और सुकुमारन की फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन

2 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealprithvi
रविवार का कलेक्शन
‘एल 2 एम्पुरान’ पहले दिन के अलावा दर्शकों को लुभाने में कामयाब नजर नहीं आ रही है। इसकी कमाई में लगातार गिरावट जारी है। वीकएंड का भी लाभ फिल्म को नहीं मिल पाया। रिलीज के पहले रविवार को फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 14.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘एल 2 एम्पुरान’ का कुल कलेक्शन
फिल्म के अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 59.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन 21 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन इसने 11.1 करोड़ कमाए। तीसरे दिन थोड़े से सुधार के साथ फिल्म का कलेक्शन 13.25 करोड़ रहा। फिल्म के बजट की बात करें तो यह 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। 

 

4 of 5
मोहनलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘लूसिफर’ के मुकाबले कहां है ‘एल 2 एम्पुरान’?
इसके पहले भाग ‘लूसिफर’ को काफी कम बजट में बनाया गया था। इसका निर्देशन भी पृथ्वीराज सुकुमारन ने ही किया था। उस समय यह फिल्म हिट साबित हुई थी। 30 करोड़ रुपये के कलेक्शन में बनी फिल्म ने 65.21 करोड़ रुपये (भारत में) का कलेक्शन किया था। लूसिफर ने रिलीज के चौथे दिन ही अपने बजट का 76 प्रतिशत पैसा वसूल कर लिया था। वहीं, ‘एल 2 एम्पुरान’ की बात करें तो इसने चौथे दिन अपने बजट का महज 33.29 (भारत में) प्रतिशत ही कलेक्शन किया है। आइए लूसिफर के पहले हफ्ते के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं:



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
फिल्म की स्टार कास्ट
'एल 2 एम्पुरान' का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें