नागेश कुकुनूर की फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
सिनेमा की दुनिया में नागेश की चर्चित फिल्में
'हैदराबाद ब्लूज' फिल्म के बाद नागेश कुकुनूर ने '3 दीवारें' फिल्म बनाई, जिसे सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। 2006 में निर्देशक कुकुनूर ने एक फिल्म बनाई 'इकबाल', जिसने उनकी किस्मत को पूरी तरह पलट कर रख दिया था। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, नसीरुद्दीन शाह जैसे कई कलाकारों के साथ खुद नागेश ने भी इसमें एक व्यवसायी चोपड़ा की भूमिका अदा की थी। फिल्म की कहानी एक मूक-बधिर लड़के की है, जिसका सपना भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का है। फिल्म की जबरदस्त कहानी ने लोगों का ध्यान खींच लिया था। इसके अलावा नागेश कुकुनूर ने 'डोर', 'लक्ष्मी', 'धनक', 'आशाएं', 'आधुनिक' जैसी तमाम फिल्में कीं।
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: 'टाइगर 3' से लेकर 'सुल्तान' तक, बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के मामले में 'सिकंदर' रहीं सलमान की ये फिल्में