फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Khemu: चार साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, निर्देशन में भी आजमाया हाथ, दिलचस्प रहा कुणाल खेमू का सफर

Sun, 25 May 2025 09:46 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Khemu Birthday Special: कुणाल खेमू आज बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। बचपन में विस्थापन का दर्द सहने वाले कुणाल खेमू ने चार साल की उम्र से ही अभिनय शुरू कर दिया था। यही नहीं उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने अपने आपको इतना कामयाब बनाया कि वह पटौदी परिवार के दामाद बने। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें।
विज्ञापन
1 of 6
कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम @kunalkemmu
कुणाल खेमू 25 मई 1983 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पैदा हुए। उनका ताल्लुक कश्मीरी पंडित परिवार से है। खेमू ने शुरूआती शिक्षा कश्मीर से प्राप्त की। 1990 के दशक में उनका परिवार कश्मीर से आकर जम्मू में बस गया। इसके कुछ ही दिनों बाद कुणाल खेमू का परिवार मुंबई के मीरा रोड में बस गया। कुणाल खेमू ने यहां से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन

2 of 6
कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम @kunalkemmu
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मशहूर रहे खेमू
कुणाल खेमू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआत की। सबसे पहले वह साल 1987 में टीवी सीरीज 'गुल गुलशन गुलफाम' में नजर आए। कुणाल खेमू महेश भट्ट की फिल्म 'सर' में नजर आए। इसके बाद बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कुणाल खेमू राजा हिंदुस्तानी, जख्म, भाई, हम हैं राही प्यार के और दुश्मन जैसी फिल्मों में नजर आए।
विज्ञापन

3 of 6
कुणाल खेमू - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
लीड एक्टर के तौर पर शुरू किया करियर
कुणाल खेमू ने साल 2005 से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की। वह पहली बार मोहित सुरी की फिल्म 'कलयुग' में नजर आए। इसके बाद वह साल 2007 में 'ट्रैफिक सिग्नल' में नजर आए। इसी साल कुणाल खेमू ने 'ढोल' फिल्म में बतौर लीड एक्टर काम किया। साल 2008 में वह 'सुपरस्टार' फिल्म में नजर आए। इसके बाद वह ढूंढते रह जाओगे, जय वीरू, 99 और गोलमाल 3 में नजर आए।
यह खबर भी पढ़ें: Mukul Dev: सैफ अली खान नहीं मुकुल देव थे इस फिल्म के लिए पहली पसंद, इस वजह से हुए रिप्लेस

4 of 6
कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम @kunalkemmu
अलग-अलग विधाओं में आजमाया हाथ
कुणाल खेमू ने अभिनय के अलावा निर्देशन में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने साल 2024 में फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का निर्देशन किया है। उनका ये तजुर्बा कामयाब रहा। उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक डेब्यू के लिए आईफा अवॉर्ड दिया गया। कुणाल 'मडगांव एक्सप्रेस' के लेखक भी हैं। उन्होंने इस फिल्म के गाने 'हम हैं यहीं' और 'बहुत भारी' लिखे।
विज्ञापन

5 of 6
सोहा अली खान-कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ की बहन से शादी
कुणाल खेमू मई 2009 से अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ रिश्ते में थे। डेट करने के बाद कुणाल खेमू ने सोहा से जुलाई 2014 में सगाई की और 25 जनवरी 2015 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। सोहा अली खान से शादी करने के बाद कुणाल खेमू पटौदी परिवार से जुड़े। 29 सितंबर 2017 को कुणाल और सोहा ने अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम
कुणाल खेमू को बाइक का है शौक 
कुणाल खेमू को बाइक का शौक है। वह अकसर महंगी और अलग तरह की बाइक के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उनके पास केटीएम, बीएमडब्ल्यू आर 1250 जीएस और डुकाटी है। कुणाल खेमू इन बाइकों का इस्तेमाल अलग-अलग मौकों पर करते हैं। कुणाल खेमू ने बाइक से कई लंबी यात्राएं की हैं। उन्होंने बाइक से लद्दाख का दौरा किया है। एक खबर के मुताबिक उन्होंने बाइक से स्विटजरलैंड की सैर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें