फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: ‘भूल चूक माफ’ को मिला वीकएंड का फायदा, लाखों में सिमटी ‘केसरी वीर’, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Sun, 25 May 2025 08:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: 23 मई को सिनेमाघरों में ‘भूल चूक माफ’ और ‘केसरी वीर’ रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। हालांकि 'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' धमाल मचा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
भूल चूक माफ, केसरी वीर - फोटो : यूट्यूब
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं। इनमें नई रिलीज हुई 'भूल चूक माफ' और 'केसरी वीर' शामिल हैं। 'रेड 2' पहले से हर दिन ठीक ठाक कमाई कर रही है। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा भारत के बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म भी पहले से चल रही है। इसमें 'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' शामिल है। आईए जानते हैं शनिवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा रहा।
विज्ञापन

2 of 5
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब
भूल चूक माफ
काफी विवाद के बाद राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ का कारोबार कर लिया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 16 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केसरी वीर - फोटो : यूट्यूब
केसरी वीर
सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म 'केसरी वीर' से काफी उम्मीदें थीं। अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फिल्म अच्छी कमाई करेगी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बहुत धीमी शुरूआत की। फिल्म ने पहले दिन महज 25 लाख रुपयों का कारोबार किया। फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 26 लाख का कारोबार किया। फिल्म ने अब तक कुल 51 करोड़ रुपये कमाए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Box Office: ‘भूल चूक माफ’ की धीमी शुरुआत, लाखों में सिमटी ‘केसरी वीर’; जानें बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल

4 of 5
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब
रेड 2
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने चौथे शनिवार 2.04 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 1 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह से 'रेड 2' ने अब तक टोटल 159.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग
इन दिनों भारत में बॉक्स ऑफिस पर जहां बॉलीवुड की फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, तो वहीं हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 63.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें