फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra: कुणाल कामरा ही नहीं इन कॉमेडियन का भी रहा विवादों से रिश्ता, खानी पड़ी जेल की हवा

Mon, 24 Mar 2025 03:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा पहले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी कई कॉमेडियन विवादों से घिर चुके हैं। उन पर केस भी हुए हैं और जेल भी जाना पड़ा है।
विज्ञापन
1 of 6
कॉमेडियन - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
कई बार विवादों में रह चुके कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के एक नेता पर विवादित टिप्पणी की है। उनकी विवादित टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हैबिटेट सेंटर में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ करने के लिए शिवसेना के कार्यर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। कुणाल कामरा ऐसे पहले कॉमेडियन नहीं हैं जो अपने बयान के बाद विवादों में आ गए हैं। इससे पहले भी कई कॉमेडियन विवादों में आ चुके हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम @virdas
वीर दास
साल 2021 में, वीर दास ने विदेश में कहा था कि 'मैं ऐसे भारत से आता हूं जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनका सामूहिक बलात्कार करते हैं।' वीर दास का ये बयान लोगों को पसंद नहीं आया। कई लोगों ने उन्हें आतंकवादी करार दिया। भारत को बदनाम करने के लिए उन पर सात एफाईआर दर्ज की गईं।
Kunal Kamra: कुणाल के ठिकाने का पता लगाने में जुटी पुलिस, मंत्री योगेश कदम बोले- कानून के अनुसार कार्रवाई होगी
 
विज्ञापन

3 of 6
वरुण ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम @vidushak
वरुण ग्रोवर
कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने एक बार एक कविता पढ़ी थी। इसका शीर्षक था 'हम कागज नहीं दिखाएंगे'। ये कविता नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में थी। इसके लिए ग्रोवर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने ने सरकारी नीतियों पर निशाना साधने वाले व्यंग्यात्मक शो 'भारत एक मौज' की सह-मेजबानी भी की थी। इसके लिए भी उनकी आलोचना हुई थी।
Kunal Kamra: हैबिटेट में हथौड़ा लेकर पहुंचे अधिकारी, स्टूडियो ने स्टेटमेंट जारी कर कहा- ‘हमें क्यों निशाना..’
 

4 of 6
मुनव्वर फारुकी - फोटो : इंस्टाग्राम
मुनव्वर फारुकी
मुनव्वर फारुकी पर हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के इल्जाम लगे। इसके लिए उन्हें जनवरी 2021 में इंदौर में एक स्टैंड-अप प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया। हालांकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। इसके बावजूद उन्हें एक साल तक जेल में बिताना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
तन्मय भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @tanmaybhat
तन्मय भट्ट
तन्मय भट्ट ने स्नैपचैट फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और गायिका लता मंगेशकर की नकल की। इससे लोग काफी नराज हुए। शिवसेना और मनसे ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में उन पर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अग्रिमा जोशुआ - फोटो : इंस्टाग्राम @agrima.joshua
अग्रिमा जोशुआ
साल 2020 में अग्रिमा जोशुआ ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में मजाक किया। इसके बाद उन्हें दक्षिणपंथी ग्रुप के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मजाक में की गई उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन ट्रोल होना पड़ा। उन्हें जान से मारने और बलात्कार की धमकियां दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें