Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा पहले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी कई कॉमेडियन विवादों से घिर चुके हैं। उन पर केस भी हुए हैं और जेल भी जाना पड़ा है।
कई बार विवादों में रह चुके कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के एक नेता पर विवादित टिप्पणी की है। उनकी विवादित टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हैबिटेट सेंटर में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ करने के लिए शिवसेना के कार्यर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। कुणाल कामरा ऐसे पहले कॉमेडियन नहीं हैं जो अपने बयान के बाद विवादों में आ गए हैं। इससे पहले भी कई कॉमेडियन विवादों में आ चुके हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
वरुण ग्रोवर
कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने एक बार एक कविता पढ़ी थी। इसका शीर्षक था 'हम कागज नहीं दिखाएंगे'। ये कविता नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में थी। इसके लिए ग्रोवर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने ने सरकारी नीतियों पर निशाना साधने वाले व्यंग्यात्मक शो 'भारत एक मौज' की सह-मेजबानी भी की थी। इसके लिए भी उनकी आलोचना हुई थी। Kunal Kamra: हैबिटेट में हथौड़ा लेकर पहुंचे अधिकारी, स्टूडियो ने स्टेटमेंट जारी कर कहा- ‘हमें क्यों निशाना..’
4 of 6
मुनव्वर फारुकी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुनव्वर फारुकी
मुनव्वर फारुकी पर हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के इल्जाम लगे। इसके लिए उन्हें जनवरी 2021 में इंदौर में एक स्टैंड-अप प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया। हालांकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। इसके बावजूद उन्हें एक साल तक जेल में बिताना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
तन्मय भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @tanmaybhat
तन्मय भट्ट
तन्मय भट्ट ने स्नैपचैट फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और गायिका लता मंगेशकर की नकल की। इससे लोग काफी नराज हुए। शिवसेना और मनसे ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में उन पर एफआईआर दर्ज की गई।
अग्रिमा जोशुआ
साल 2020 में अग्रिमा जोशुआ ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में मजाक किया। इसके बाद उन्हें दक्षिणपंथी ग्रुप के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मजाक में की गई उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन ट्रोल होना पड़ा। उन्हें जान से मारने और बलात्कार की धमकियां दी गईं।