फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra Row: कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ पुलिस सख्त, पुराने व्यंगों पर भी जांच शुरू

Wed, 26 Mar 2025 11:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ पुलिस सख्त नजर आ रही है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित टिप्पणी करने के बाद अब उनके पुराने व्यंग्यात्मक टिप्पणियों पर भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम @kuna_kamra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस का कहना है कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी से पहले के उनके व्यंग की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अगर कुणाल ने किसी राजनेता, अभिनेता या खिलाड़ी पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की होगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कुणाल कामरा मुंबई पुलिस के संपर्क में नहीं आए हैं।

विज्ञापन

Kamra Row: 'कुणाल कामरा विवाद से पूरा महाराष्ट्र शर्मिंदा', सामना के लेख में फडणवीस को बताया कमजोर गृह मंत्री

जारी हुआ दूसरा समन
सुबह से लेकर शाम तक इस मामले में कई घटनाएं सामने आईं। मंगलवार को खार पुलिस ने कुणाल को समन जारी किया, जिसमें उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, कुणाल के वकील ने सात दिन का समय मांगा, जिसे पुलिस ने ठुकरा दिया। इसके बाद बुधवार को दूसरा समन जारी किया गया। पुलिस का कहना है कि कुणाल ने एकनाथ शिंदे को "गद्दार" कहकर उनकी छवि खराब की, जिसके बाद यह जांच शुरू हुई।
Kunal Kamra New Video: विवादों के बीच कुणाल कामरा ने शेयर किया नया वीडियो, जानिए किसे बुलाया 'साड़ी वाली दीदी'
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब कुणाल ने अपने शो 'नया भारत' में एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के हेबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां यह शो रिकॉर्ड हुआ था। पुलिस ने इस घटना में शामिल 12 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई। 
Kunal Kamra: कुणाल कामरा को दूसरा समन जारी करेगी पुलिस, जवाब देने के लिए कॉमेडियन की समय बढ़ाने की मांग खारिज


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें