फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuberaa Day 3 Box Office: रविवार की छुट्टी का 'कुबेर' को मिला फायदा, बरसे नोट, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन

Sun, 22 Jun 2025 08:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kuberaa Day 3 Box Office Collection: फिल्म 'कुबेर' सिनेमाघरों में लगी हुई है। 20 जून को रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। जानते हैं आज रविवार को तीसरे दिन इसने कैसा कलेक्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
'कुबेर' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में यूं तो इन दिनों आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की चर्चा है। मगर, इसी फिल्म के साथ शुक्रवार 20 जून को साउथ फिल्म 'कुबेर' ने भी दस्तक दी। तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की। जानते हैं आज रविवार की छुट्टी का इसे कितना फायदा पहुंचा?
विज्ञापन

2 of 5
'कुबेर' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत
नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर  14.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। इसके बाद कल शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा दर्ज हुआ और कमाई 16.5 करोड़ रुपये रही। आज की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी ठीकठाक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म कुबेर - फोटो : X
रविवार की कमाई संतुष्टिजनक
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज तीसरे दिन फिल्म ने 12.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका टोटल कलेक्शन 43.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने तक रविवार के कलेक्शन में इजाफा दर्ज होने की पूरी उम्मीद है। फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके हिसाब से अब तक की कमाई संतुष्टिजनक मानी जा सकती है।

4 of 5
फिल्म कुबेर - फोटो : X
क्या हिंदी पट्टी में नहीं मिल रहे भाव?
फिल्म 'कुबेर' हालांकि, साउथ में ही सबसे ज्यादा कारोबार कर रही है। हिंदी पट्टी में इसका कलेक्शन खास नहीं है। ओपनिंग डे पर हिंदी बेल्ट में इसने महज 23 लाख रुपये का ही कारोबार किया। दूसरे दिन शनिवार को इसमें और गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को हिंदी में 'कुबेर' सिर्फ तीन लाख रुपये ही कमा पाई।

Manoj Bajpayee: 'हजरात-हजरात-हजरात', मनोज बाजपेयी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के 13 साल पूरे होने का मनाया जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'कुबेर' - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
हिंदी पट्टी में फिल्म का मुकाबला आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' से है, जिसे क्रिटिक्स से अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। दर्शकों की भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि फिल्म 'कुबेर' का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। इसमें जिम सर्भ और दिलीप ताहिल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें