एक्टर विजय
- फोटो : अमर उजाला
पोंगल पर रिलीज होगी 'जन नायकन'
एक्टर विजय 'जन नायकन' फिल्म के बाद अपना ध्यान पूरी तरह से राजनीति पर केंद्रित करेंगे। यह फिल्म जनवरी 2026 में पोंगल के अवसर पर रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक्टर विजय अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फीस के मामले में वे रजनीकांत को भी पीछे छोड़ चुके हैं। विजय एक फिल्म के लिए 65 से 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं विजय की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी अनुमानित नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये से अधिक है।