फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कृष्णावतारम' और 'दादी की शादी' ने दिखाया दम, रविवार को 'राजा शिवाजी' समेत बाकी फिल्मों की कमाई में आया उछाल

Mon, 11 May 2026 07:50 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: रविवार का दिन सभी फिल्मों के लिए अच्छा रहा है। नई और पुरानी सभी फिल्मों के कलेक्शन में उछाल आया है। हालांकि यह दिलचस्प बात है कि बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों पर पुरानी फिल्में भारी पड़ी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में कई बेहतरीन फिल्में सजी हैं। इसमें ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’, 'दादी की शादी' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों का रविवार को कलेक्शन बढ़ा है। वहीं कुछ पुरानी फिल्में जैसे 'राजा शिवाजी', 'एक दिन' और ‘भूत बंगला’ भी लगी हैं। इनके कलेक्शन में भी वीकएंड पर उछाल आया है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’
माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन वीकएंड पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। रविवार को इसने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसका कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपये था। शुक्रवार को इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसने 42 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.32 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
दादी की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
'दादी की शादी'
कपिल शर्मा और नीतू कपूर की अदाकारी से सजी फिल्म ‘दादी की शादी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसका कलेक्शन अच्छा नहीं रहा। वीकएंड पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया। रविवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसकी कमाई 1.15 करोड़ रुपये हो गई। ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा। इसका कुल कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 6
‘राजा शिवाजी’ का पहला टीजर लुक रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
'राजा शिवाजी' की कमाई
छत्रपति शिवाजी की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'राजा शिवाजी' एक मई को रिलीज हुई। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में उछाल आया है। रविवार को इसने 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 5.60 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शुक्रवार को इसकी कमाई 3.20 करोड़ रुपये थी। इसका टोटल कलेक्शन 68.25 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, सलमान खान और विद्या बालन हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एक दिन ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'एक दिन' का कलेक्शन
साई पल्लवी और जुनैद खान की अदाकारी से सजी फिल्म 'एक दिन' ने रविवार को सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की कमाई शुरू से ही कम रही है। यह बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। 10 दिनों में इसका कुल कलेक्शन 4.24 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'भूत बंगला' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई में वीकएंड पर फिर उछाल आया है। रविवार को इसने 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका कुल कलेक्शन 158.85 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई में वीकएंड पर बढ़ोतरी हुई है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 1143.09 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें