Box Office Collection: सिनेमाघरों में लगी लगभग सभी फिल्मों ने वीकएंड पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि नई रिलीज हुई फिल्मों पर पुरानी फिल्में भारी पड़ी हैं।
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें नई फिल्में ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’, 'दादी की शादी' शामिल हैं। वीकएंड पर इन फिल्मों की कमाई बढ़ी है। वहीं सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्में जैसे 'राजा शिवाजी', 'एक दिन' और ‘भूत बंगला’ की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने शनिवार को कितना कारोबार किया है।
विज्ञापन
2 of 6
कृष्णावतारम
- फोटो : सोशल मीडिया
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’
भगवान कृष्ण पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी। दूसरे दिन भी इसका कलेक्शन कम रहा। तीसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला। पहले दिन इसने 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसकी कमाई 1.15 करोड़ रुपये हुई। तीसरे दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.82 करोड़ रुपये हो चुका है।
'दादी की शादी'
कॉमेडियन कपिल शर्मा की अदाकारी वाली फिल्म ‘दादी की शादी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा। दूसरे दिन इसकी कमाई 1.15 करोड़ रुपये हो गया। इसका कुल कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 6
राजा शिवाजी
- फोटो : अमर उजाला
'राजा शिवाजी' की कमाई
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की कमाई में वीकएंड पर उछाल आया है। शनिवार को इसने 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसने 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका टोटल कलेक्शन 61.50 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें जेनेलिया डिसूजा, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन हैं।
विज्ञापन
5 of 6
'एक दिन'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'एक दिन' का कलेक्शन
साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' ने शुक्रवार को सिर्फ पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म की कमाई कम हो रही है। यह बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। शनिवार को इसने सिर्फ 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। नौ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 4.14 करोड़ रुपये हो गया है।
‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई में वीकएंड पर एक बार फिर उछाल आया है। शनिवार को इसने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका कुल कलेक्शन 154.57 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म 'धुरंधर 2' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 1141.99 करोड़ रुपये हो गया है।