मस्ती 4
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के बारे में
इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। फिल्म में इस बार रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी के अलावा एलनाज नोरोजी, नरगिस फाखरी, अरशद वारसी, नतालिया जानोशेक जैसे नए कलाकार भी जुड़े हैं। फिल्म की कहानी की बात करें, यह कहानी तीन पुराने दोस्तों- अमर, मीत और प्रेम की है, जिनकी शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल बोरिंग सी चल रही है। एक दिन उनका दोस्त कामराज उनकी जिंदगी में नया ट्विस्ट लेकर आता है। अपनी पत्नी से मिले तथाकथित ‘लव वीजा’ के मिलने की बात सुनकर ये तीनों भी अपनी पत्नियों से इसी तरह की आजादी मांग बैठते हैं। शुरुआत में झगड़े होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे पत्नियां मान जाती हैं। इसके बाद फिल्म में असल रोमांच शुरू होता है।