फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से लेकर 'कलंक' तक, भारी-भरकम कास्ट होने के बावजूद दर्शकों को नहीं रिझा सकीं ये फिल्में

Tue, 25 Nov 2025 10:12 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Films: आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें बड़े कलाकार रहे। हालांकि ये फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रहीं।
विज्ञापन
1 of 6
कलंक, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें कई बड़े कलाकारों ने अभिनय किया है। कई फिल्मों में अच्छे विजुअल, अच्छे म्यूजिक और अच्छी कहानी रही। हालांकि ये फिल्में उम्मीद के मुताबिक दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम रहीं। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। आलोचकों से भी इन फिल्मों को सराहना नहीं मिली।
विज्ञापन

2 of 6
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया
सर्कस
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार थे। उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि कमजोर कहानी की वजह से इसे बहुत कम दर्शक मिले और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
कलंक - फोटो : ट्विटर
कलंक
फिल्म 'कलंक' (2019) में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर ने अभिनय किया था। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी थी। आलोचकों ने कलाकारों के हिसाब से इसकी कहानी को कमजोर बताया था। हालांकि इसके विजुअल अच्छे थे।

Dharmendra: 'अपने पीछे एक सन्नाटा छोड़ गए', धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए अमिताभ; बोले- इंडस्ट्री बदली वो नहीं

4 of 6
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहली बार साथ में नजर आए थे। इसमें कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी थीं। इसकी रिलीज से पहले इसकी काफी चर्चा थी। हालांकि यह फिल्म रिलीज के बाद कुछ खास नहीं कर सकी। बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग बजट भर की ही कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 6
हैप्पी न्यू ईयर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हैप्पी न्यू ईयर
'हैप्पी न्यू ईयर' (2014) में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार थे। फिल्म में ग्लैमर का तड़का था और इसका म्यूजिक भी अच्छा था। हालांकि फिल्म की कहानी इतनी कमजोर थी कि इसे दर्शकों ने नकार दिया। बड़े कलाकारों के होने के बावजूद यह फिल्म आलोचकों को प्रभावित नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जानी दुश्मन - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo
जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार थे। इसमें सनी देओल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और मनीषा कोइराला जैसे कलाकार थे। माना जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी। फिल्म ने सिर्फ अपना बजट निकाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें