फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90’s Child Artist: शाका लाका बूम बूम की करुणा से लेकर अलादीन की यास्मीन तक, ये मासूम एक्ट्रेस अब दिखती हैं हॉट

Fri, 23 May 2025 05:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

90's Child Actress Transformation: 90 के दशक की कई सुनहरी यादें हमारे जहन में कैद हैं। खासकर टीवी शोज की, जिनमें मासूम चाइल्ड आर्टिस्ट ने सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि हमारे दिलों में भी खास जगह बनाई थी। आज जानेंगे वो इस इस समय कैसी दिखती हैं। 

विज्ञापन
1 of 5
हंसिका मोटवानी और अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

समय बीत गया, लेकिन आज भी वो चाइल्ड आर्टिस्ट दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। 90 के दशक में जिनके टीवी शोज का हम बड़ी बेसब्री से इंतजार करते थे, वो आज सोशल मीडिया पर जलवा बिखेरने का काम कर रही हैं। इस लेख के जरिए हम जानेंगे कि 90 के दशक में, जिन चहेते कलाकारों को हमने बच्चों के रूप में देखा था, आज वह किस तरह दिखते हैं। इन चाइल्ड एक्ट्रेस के लुक्स और पर्सनालिटी में इतना बदलाव आ गया है कि आप देखते रह जाएंगे। आइए जानते हैं उन चाइल्ड एक्ट्रेस के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का सेन
'बालवीर' और 'झांसी की रानी' टीवी सीरियल्स से पहचानी जाने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस अनुष्का सेन इस समय काफी बदल चुकी हैं। अभिनेत्री आजकल सोशल मीडिया पर अपने लुक्स से छाईं रहती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: 'परेश रावल ने बहुत पहले छोड़ दी थी फिल्म', अक्षय के वकील की चेतावनी के बाद करीबी सूत्र का दावा

 

विज्ञापन

3 of 5
हंसिका मोटवानी - फोटो : यूट्यूब

हंसिका मोटवानी
'शाका लाका बूम बूम' की वो पेंसिल तो याद ही होगी ना, जिसने हमें 90 के दशक में कई सपने दिखाए थे। इस टीवी सीरियल में करुणा के किरदार में नजर आने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि अभिनेत्री हंसिका मोटवानी थीं। आज के समय में वो बहुत खूबसूरत दिखती हैं, इन्होंने कुछ साल पहले अपने ब्यॉयफ्रेंड से शादी रचा ली थी।

4 of 5
अविका गौर - फोटो : इंस्टाग्राम

अविका गौर
'बालिका वधू' धारावाहिक में छोटी नंदिनी के किरदार से चर्चित अभिनेत्री अविका गौर भी आजकल अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। 'बालिका वधू' के अलावा अभिनेत्री को 'ससुराल सिमर' से भी पहचाना जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: Raveena Tandon: रवीना टंडन की 24 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी, इस एक्टर की फिल्म में आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

अवनीत कौर
आठ साल की उम्र में डांस रियलिटी शो से अभिनेत्री अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने 90 के दशक में 'अलादीन' शो से भी काफी पहचान बनाई थी, जिसमें एक्ट्रेस ने यास्मीन की भूमिका निभाई थी। आज अभिनेत्री अपने लुक्स से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं और वह अक्सर इंडियन और वेस्टर्न अंदाज में तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें