'कोनिडेला शिवशंकर वाराप्रसाद' पढ़कर कुछ लोग सिर खुजाने लगेंगे, लेकिन अगर इसकी जगह चिरंजीवी लिख दिया जाए तो समझ जाएंगे कि किसकी बात हो रही है। किसी बातचीत में उनका नाम आएगा तो उसके साथ-साथ 'इंद्रा द टाइगर', 'शंकर दादा', 'दिलेर' और 'गैंग लीडर' समेत कई फिल्में भी चली आएंगी। 'मेगास्टार' के नाम से मशहूर चिरंजीवी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं।