तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
अभिनेत्री ने कहा कि लोग चुप रहना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे कोई समस्या होगी। तापसी ने कहा कि कलाकारों पर अक्सर बारीकी से नजर रखी जाती है। उनके हर शब्द की जांच की जाती है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि आमतौर पर कलाकारों को लेकर, खास कर महिला कलाकारों को लेकर, लोगों की एक धारणा है कि उनमें सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के बारे में बुद्धिमत्ता या जागरूकता की कमी होती है।