स्वानंद किरकिरे
- फोटो : अमर उजाला
अभिनय की दुनिया में स्वानंद किरकिरे
बतौर सहायक निर्देशक के बाद स्वानंद ने गीतकार के रूप में बहुत नाम कमाया। उन्होंने अभिनय की दुनिया में भी कमाल किया है। अगर उनकी एक्टिंग की बात करें तो साल 2003 में आई फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' भी में उन्होंने एक ग्रामवासी का किरदार निभाया था। इसके बाद अभिनेता ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय किया है। उन फिल्मों के नाम हैं 'चमेली', 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां', 'रात अकेली है', आदि। साथ ही कुछ चर्चित वेब सीरीज भी हैं, जैसे 'पंचायत 3' में स्वानंद किरकिरे ने सासंद जी का किरदार निभाया था। यही नहीं उन्होंने संवाद लेखन में भी हाथ आजमाया है। उनकी कला का कोई जवाब नहीं, सभी क्षेत्रों में उन्होंने झंडा गाड़ने का काम किया है।