ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस
- फोटो : X
ग्राउंड जीरो
‘ग्राउंड जीरो’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत की। हालांकि, बाद में इसकी कमाई में सुधार हुआ। वीकएंड पर फिल्म ने खुद को संभाला। पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद शनिवार को इसने 1.9 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये जुटाए, लेकिन सोमवार को इसकी कमाई में 70 प्रतिशत की गिरावट आई। फिल्म ने सोमवार को 63 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने अब तक 5.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘ग्राउंड जीरो’ की कहानी दुर्दांत आतंकवादी ‘गाजी बाबा’ के खात्मे पर आधारित है। इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं।