शम्मी आंटी की फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
जब शम्मी फिल्मों में बनी हीरोइन
अगर शम्मी आंटी की बात करें, तो सिनेमाई पर्दे पर वह बतौर अभिनेत्री पहली बार साल 1951 में नजर आईं। इस फिल्म का निर्देशन तारा हरीश ने किया था और इसे मुकेश द्वारा निर्मित किया गया था। फिल्म का नाम था ‘मल्हार’, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। परंतु इस फिल्म को काफी सराहना मिली और अभिनेत्री के अभिनय की भी तारीफें हुईं, इसी दौरान शम्मी की एक्ट्रेस नरगिस दत्त से गहरी दोस्ती हो गई। इसके बाद शम्मी की तीसरी फिल्म दिलीप कुमार के साथ ‘संगदिल’ रिलीज हुई, जिसमें मधुबाला मुख्य भूमिका में थीं। इसमें शम्मी का दिलीप कुमार के साथ रोमांटिक सीन भी था। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप रही थी, जिस वजह से शम्मी को कई महीनों तक कोई काम नहीं मिला। इसके बाद अभिनेत्री को काम मिला और कई शानदार फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘इल्जाम’, ‘पहली झलक’, ‘घर-संसार’, ‘भाई-बहन’ जैसी फिल्में शामिल रहीं।