फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: ‘केसरी 2’ अर्धशतक के करीब, जानिए बुधवार को क्या रहा ‘जाट’ से लेकर ‘ओडेला 2’ तक का हाल?

Thu, 24 Apr 2025 08:22 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बुधवार का दिन फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा। 'केसरी 2' से लेकर 'ओडेला 2' तक सबकी कमाई पर भारी कमी देखने को मिली। आइए जानते हैं किसने मारी बाजी।

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस केलक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते दिन बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की कमाई में गिरावट देखनी को मिली। वहीं  ‘जाट’, ‘गुड बैड अग्ली’ और ‘ओडेला 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर दिखा। शुरुआती दिनों से ही जाट के आगे 'केसरी 2' पस्त दिखाई पड़ रही है। हालांकि, अब 'जाट' के कारोबार में भी कमी दिखी है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया और क्या है इनका हालिया प्रदर्शन।

विज्ञापन

2 of 5
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कहानी है केसरी चैप्टर 2 - फोटो : एक्स

केसरी 2
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी 2' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे आज गुरुवार को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित है। वहीं, कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बीते दिन 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, पहले दिन 'केसरी 2' ने 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म ने बढ़ोत्तरी हासिल करते हुए 9.50 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को इसने 12 करोड़ का कारोबार कर डाला था। इसके बाद से फिल्म की रफ्तार कम ही होती जा रही है। अभी तक फिल्म ने कुल मिलाकर 42.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

3 of 5
जाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जाट
सनी देओल की 'जाट' बीते दो दिनों से बॉक्स ऑफिस पर सिमटती हुई नजर आ रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने कमाई के मामले में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी कमाई में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को फिल्म ने मात्र 1.09 करोड़ रुपये का कलेक्श किया था और कुल मिलाकर फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 79.2 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा विनीत कुमार सिंह, रणदीप हुड्डा जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद हैं।

4 of 5
गुड बैड अग्ली के अलावा देखिए अजित कुमार की यह पांच मास-एक्शन फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम@tssarathhere

गुड बैड अग्ली
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले हफ्ते से फिल्म में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते बुधवार को 'गुड बैड अग्ली' ने 1.19 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, अभी तक फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 143.13 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओडेला 2 का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

ओडेला 2
तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘ओडेला 2’ के सिनेमाघरों से  वापसी के दिन नजदीक आ गए हैं। फिल्म की कमाई लगातार कम होती जा रही है। बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 38  लाख रुपये कमाए। ‘ओडेला 2’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 4.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें