फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumkum Birth Anniversary: गुरुदत्त की खोज थी ये अभिनेत्री, बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी में भी दिखाया अभिनय का जादू

Tue, 22 Apr 2025 08:14 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kumkum Birth Anniversary: दिवंगत अभिनेत्री कुमकुम हिंदी सिनेमा और भोजपुरी की दुनिया की जानी मानी हस्ती थीं। अभिनेत्री को गुरुदत्त की खोज कहा जाता था। 50-60 के दशक में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री का आज ही के दिन 22 अप्रैल को जन्म हुआ था।
विज्ञापन
1 of 5
कुमकुम - फोटो : एक्स- @BombayBasanti

अभिनेत्री का जन्म जैबुन्निसा के रूप में हुआ था, लेकिन वो कुमकुम नाम से सिनेमाई पर्दे पर मशहूर हुईं। 100 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री ने ‘मदर इंडिया’ और ‘कोहिनूर’ जैसी फिल्मों से काफी प्रसिद्धि पाई। हिंदी फिल्मों के अलावा कुमकुम ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरा था। फिल्मी दुनिया में अभिनेत्री के लिए गुरुदत्त किसी भगवान से कम नहीं थे। आइए जानते हैं आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन और करियर से जुड़ी खास बातें।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कुमकुम - फोटो : एक्स- @BombayBasanti

एक नजर कुमकुम के जीवन की ओर
अभिनेत्री कुमुकम का जन्म 22 अप्रैल 1934 को बिहार के शेखपुरा जिला के हुसैनाबाद में जैबुन्निसा खान के रूप में हुआ था। अभिनेत्री हुसैनाबाद के एक जमींदरा नवाब मंजूर हसन खान की बेटी थीं। उनकी बहन राधिका भी एक अभिनेत्री थी, जो ‘रात के राही’ और  ‘काला समुंदर’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर थीं। बात करें कुमकुम की तो उन्हें बचपन से ही संगीत, नृत्य और अभिनय का शौक था। अभिनेत्री ने सज्जाद अकबर खान से शादी की थी, जो सऊदी अरब में काम करते थे।

विज्ञापन

3 of 5
कुमकुम और गुरुदत्त - फोटो : एक्स

जब कुमकुम के लिए गुरुदत्त बने मसीहा
कुमकुम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1954 में ‘आर-पार’ फिल्म से किया था। इसके पीछे की कहानी ये है कि दिग्गज अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त उस समय अपनी फिल्म ‘आर-पार’ का एक गाना ‘कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर’ के लिए कास्टिंग की खोज में थे। उन्होंने पहले अपने दोस्त जगदीप पर इसे फिल्माने का सोचा, लेकिन बाद में उन्होंने किसी महिला को कास्ट करने का मन बनाया। इस कारण से गुरुदत्त ने कुमकुम को पहली बार एक डांसर के तौर पर फिल्मों में मौका दिया था, इस गाने ने सभी का दिल जीत लिया था। इसके बाद अभिनेत्री गुरुदत्त की ‘प्यासा’ और  ‘मिस्टर एंड मिसेज 55’ में नजर आईं थीं।

4 of 5
धर्मेंद्र और कुमकुम - फोटो : एक्स- @BombayBasanti

बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्में और भोजपुरी सफर
अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद कुमकुम ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। अपने करियर में अभिनेत्री ने 100 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया था। इन फिल्मों में से उनकी सबसे चर्चित फिल्म ‘मदर इंडिया’ रही, जो महबूब खान द्वारा निर्देशित की गई थी।  इस फिल्म को फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा अभिनेत्री की फिल्मों की बात करें तो ‘कोहिनूर’, ‘नया दौर’, ‘गीत’, ‘ललकार’, ‘धमकी’ जैसी कई शानदार फिल्में हैं। अभिनेत्री ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था, जिनमें राजेश खन्ना, धर्मेंद्र जैसे कलाकार शामिल रहे। वहीं, आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने साल 1962 में 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' में अभिनय किया था, जो उनकी पहली भोजपुरी फिल्म थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कई और फिल्में बनाई, जिनमें ‘बलमा बड़ा नादान’, ‘भौजी’, ‘गंगा’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुमकुम - फोटो : एक्स- @FilmHistoryPic

शादी के बाद छोड़ दिया अभिनय
बताया जाता है कि अभिनेत्री ने सज्जाद अकबर खान से शादी के बाद अभिनय छोड़ा दिया था और अपने पति के साथ साल 1973 के करीब सऊदी अरब चली गई थी। इसके बाद लगभग 23 साल बाद वह साल 1995 में भारत लौटीं। कुमकुम ने अपने जीवन के अंतिम वर्षों में बहुत सादगी से जीवन बिताया। 28 जुलाई 2020 को 86 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री का मुंबई में निधन हो गया था। उनके जाने से सिनेमा जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार, अदाकारा और नृत्यांगना को खो दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें