फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: सोमवार को बिखरी अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’, सनी देओल की ‘जाट’ भी बेहाल; जानिए बाकी फिल्मों का हाल

Tue, 22 Apr 2025 08:04 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का दिन फिल्मों के लिए निराशाजनक रहा। ‘केसरी 2’ से लेकर जाट तक की कमाई में भारी कमी आई। जानते हैं बाकी फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया…
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स और इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही सुस्त प्रदर्शन कर रही ‘केसरी 2’ की कमाई में रविवार को उछाल आया था, लेकिन मंडे टेस्ट में इसके पसीने छूट गए। फिल्म की कमाई में अचानक बड़ी गिरावट आई। वहीं, सनी देओल की ‘जाट’ भी कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई। ‘गुड बैड अग्ली’ और ‘ओडेला 2’ के कारोबार में भी कमी देखी गई। जानते हैं इन फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया…
विज्ञापन

2 of 5
केसरी 2 - फोटो : एक्स
‘केसरी 2’
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित है। फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को फिल्म ने बढ़त के साथ बॉक्स ऑफिस से 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसकी कमाई में और उछाल आया और इसने 12 करोड़ का कारोबार कर डाला। सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसकी कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक फिल्म ने कुल 34 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'जाट' में सनी देओल - फोटो : एक्स( ट्वीटर)
जाट
सनी देओल की ‘जाट’ भी सोमवार को कलेक्शन के मामले में सुस्त रही। फिल्म ने महज 2 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, रविवार को इसकी कमाई में बढ़त हुई थी। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने अब तक 76.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

4 of 5
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम
गुड बैड अग्ली
साउथ स्टार अजीत कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ ने सोमवार को 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने रविवार को भी कुछ खास कारोबार नहीं किया था। फिल्म की कुल कमाई अब तक 139.70 करोड़ रुपये हो चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओडेला 2 - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
ओडेला 2
तमन्ना भाटिया की ‘ओडेला 2’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। फिल्म की ओपनिंग ही निराशाजनक थी। सोमवार को इसने 38 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई में अगर इसी तरह कमी आती रही तो यह जल्द ही सिनेमाघरों से गायब हो जाएगी। फिल्म ने अब तक 3.78 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें