धर्मेंद्र और कुमकुम
- फोटो : एक्स- @BombayBasanti
बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्में और भोजपुरी सफर
अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद कुमकुम ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। अपने करियर में अभिनेत्री ने 100 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया था। इन फिल्मों में से उनकी सबसे चर्चित फिल्म ‘मदर इंडिया’ रही, जो महबूब खान द्वारा निर्देशित की गई थी। इस फिल्म को फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा अभिनेत्री की फिल्मों की बात करें तो ‘कोहिनूर’, ‘नया दौर’, ‘गीत’, ‘ललकार’, ‘धमकी’ जैसी कई शानदार फिल्में हैं। अभिनेत्री ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था, जिनमें राजेश खन्ना, धर्मेंद्र जैसे कलाकार शामिल रहे। वहीं, आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने साल 1962 में 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' में अभिनय किया था, जो उनकी पहली भोजपुरी फिल्म थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कई और फिल्में बनाई, जिनमें ‘बलमा बड़ा नादान’, ‘भौजी’, ‘गंगा’ जैसी फिल्में शामिल हैं।