जैकी चैन
- फोटो : इंस्टाग्राम- @jackiechan
कैसे पड़ा जैकी चैन का नाम?
जैकी चैन का जन्म 7 अप्रैल 1954 को हॉन्ग कॉन्ग, चाइना में हुआ था। उनका बचपन का नाम कॉन्ग सैंग चैन था। बाद में उनके माता-पिता ऑस्ट्रेलिया चले गए और अकेल जैकी चैन अकेले हॉन्ग कॉन्ग में बचे। फिर चैन जब 17 साल के हुए तो उन्होंने बतौर स्टंटमैन फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्हें 'एंटर द ड्रैगन' फिल्म में ब्रूस ली के साथ काम करने का मौका मिला। 1976 में अभिनेता ने बतौर कंस्ट्रक्शन वर्कर के रूप में काम करना शरू किया। वहीं एक बिल्डर था, जिसका नाम जैक था। इस वजह से चैन को 'लिटिल जैक' नाम से बुलाया जाने लगा, फिर बाद में जैकी। इस तरह से अभिनेता का नाम कॉन्ग सैंग चैन से जैकी चैन पड़ गया।