फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackie Chan: मल्लिका शेरावत ही नहीं, इन भारतीय कलाकारों के साथ भी जैकी ने जमाई जोड़ी, एक्शन फिल्मों से मचाया ध

Mon, 07 Apr 2025 09:13 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackie Chan Birthday: जैकी चैन सिनेमा जगत का एक ऐसा नाम है, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। हॉन्ग कॉन्ग के प्रसिद्ध अभिनेता जैकी चैन अपने एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं। आज अभिनेता अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। चैन के जन्मदिन पर जानेंगे उनके बॉलीवुड कनेक्शन के बारे में। इन भारतीय अभिनेत्रियों के साथ जमाई जोड़ी।

विज्ञापन
1 of 6
जैकी चैन - फोटो : इंस्टाग्राम- @jackiechan

हॉन्ग कॉन्ग में जन्में इस शख्स ने अभिनय की दुनिया में अपना जादू बिखरने का काम किया। फिल्मों में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि शानदार कॉमेडी से जैकी चैन ने लोगों में दिलों में शानदार जगह बनाई। मार्शल आर्टिस्ट की जिंदगी में ऐसे किस्से हैं, जो बहुत रोचक हैं। आज जानेंगे अभिनेता का बॉलीवुड से कैसा नाता रहा है। आइए जानते हैं जैकी चैन के जन्मदिन पर कुछ खास।

विज्ञापन

2 of 6
जैकी चैन - फोटो : इंस्टाग्राम- @jackiechan

कैसे पड़ा जैकी चैन का नाम?
जैकी चैन का जन्म 7 अप्रैल 1954 को हॉन्ग कॉन्ग, चाइना में हुआ था। उनका बचपन का नाम कॉन्ग सैंग चैन था। बाद में उनके माता-पिता ऑस्ट्रेलिया चले गए और अकेल जैकी चैन अकेले हॉन्ग कॉन्ग में बचे। फिर चैन जब 17 साल के हुए तो उन्होंने बतौर स्टंटमैन फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्हें 'एंटर द ड्रैगन' फिल्म में ब्रूस ली के साथ काम करने का मौका मिला। 1976 में अभिनेता ने बतौर कंस्ट्रक्शन वर्कर के रूप में काम करना शरू किया। वहीं एक बिल्डर था, जिसका नाम जैक था। इस वजह से चैन को 'लिटिल जैक' नाम से बुलाया जाने लगा, फिर बाद में जैकी। इस तरह से अभिनेता का नाम कॉन्ग सैंग चैन से जैकी चैन पड़ गया।

विज्ञापन

3 of 6
जैकी चैन - फोटो : अमर उजाला

जैकी चैन का फिल्मी करियर
एक्शन स्टार जैकी चैन ने अपना फिल्मी करियर पांच साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। आठ साल की उम्र में अभिनेता चैन 'बिग एंड लिटिल वोंग टिन बार' में नजर आए। धीरे-धीरे चैन के अभिनय का जादू दिखने लगा। निर्माता ये विली चैन उनके एक्शन से प्रभावित हुए और उन्होंने एक फिल्म बनाई, जो नहीं चल सकी। इसके बाद साल 1978 में 'स्नेक इन द ईगल्स शैडो' फिल्म से जैकी चैन की किस्मत बदली और वो फिल्म हिट साबित हुई। इसके बाद चैन ने अपने मार्शल आर्ट्स के दम पर कई एक्शन फिल्में दीं। इन फिल्मों में 'हू एम आई', 'पुलिस स्टोरी', 'ड्रंकन मास्टर 2' जैसी फिल्में रहीं। इसके बाद चैन ने एक्शन के साथ अपनी फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाया और एक्शन कॉमेडी फिल्में करने लगे। जैकी चैन अभी तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

4 of 6
सोनू सूद और जैकी चैन - फोटो : एक्स- @SonuSood

जैकी चैन का बॉलीवुड कनेक्शन
जैकी चैन का सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड से भी खास रिश्ता रहा है। अभिनेता बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आ चुके हैं। 2017 में आई कॉमेडी एक्शन फिल्म 'कुंग फू पांडा' में जैकी चैन ने शानदार भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में चैन के साथ अभिनेता सोनू सूद ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इनके अलावा फिल्म में दिशा पाटनी और अमायरा दस्तूर भी नजर आईं थीं। फिल्म की आधी शूटिंग चाईना और आधी भारत में हुई थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान चैन ने कहा कि उन्हें डांस से डर लगता है, इसलिए उन्होंने कोरियोग्राफर को बोला कि उन्हें सरल स्टेप्स दें। इस फिल्म की कहानी एक पुरातत्व प्रोफेसर जैक के आस-पास घूमती है।

विज्ञापन

5 of 6
मल्लिका शेरावत और जैकी चैन - फोटो : इंस्टाग्राम @mallikasherawat

मल्लिका शेरावत से साथ भी किया काम
मार्शल आर्टिस्ट जैकी चैन का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है। इससे पहले भी उन्होंने 2005 में आई फिल्म में मल्लिका शेरावत के साथ काम किया था। इस फिल्म का नाम है 'द मिथ', जिसमें मल्लिका शेरावत भी नजर आईं थीं। हालांकि, फिल्म में अभिनेत्री का रोल बहुत छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकी चैन - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी चैन की खास बातें
जैकी चैन के पास हजारों करोड़ की संपत्ति है। आपको बताते चलें कि अभिनेता अपने साथ कोई भी बॉडीगार्ड नहीं रखते। इसके अलावा उनके पास कोई ड्राइवर भी नहीं है, वह अपनी गाड़ी खुद चलाना पसंद करते हैं। इतनी संपत्ति होने के बाद भी जैकी चैन ने अपने बेटे को कुछ नहीं दिया। उनका मानना है कि अगर उसके अंदर काबिलियत होगी तो वह खुद कमा लेगा, नहीं तो उनके पैसे भी उड़ा देगा। अभिनेता जन सेवा के लिए चैरिटी को आर्थिक सहायता प्रदान करने के अलावा अपना कीमती समय भी देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें