फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: मिस इंडिया का फाइनल हारी लेकिन घर की बहू तुलसी बन जीता सबका दिल, कभी चंद पैसों के लिए धोए बर्तन

Sun, 23 Mar 2025 09:37 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Smriti Irani: टेलीविजन के छोटे पर्दे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति ईरानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मिस इंडिया तो नहीं बनी लेकिन घर-घर में तुलसी बन दर्शकों के दिलों पर किया राज। आज जानेंगे स्मृति ईरानी के 49वें जन्मदिन पर उनके जीवन और अभिनय से जुड़े कुछ रोचक पहलुओं को।
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @smritiiraniofficial

स्मृति जुबिन ईरानी आज राजनीतिक जगत में एक चर्चित नाम हैं। इससे पहले वह एक अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थी, जिनके अभिनय की कला घर-घर में गूंजा करती थी। आज जानेंगे जब एक धारावाहिक ने स्मृति को टीवी की दुनिया का सितारा बना दिया था। चलिए एक नजर डालते हैं उनके संघर्षों की ओर, जब चंद रुपयों के लिए उन्होंने होटल में वेट्रेस तक का काम भी किया। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

2 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @smritiiraniofficial

जब मिस इंडिया के फाइनल में पहुंची स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को मल्होत्रा परिवार में हुआ था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, स्मृति के पिता कुरियर की कंपनी चलाते थे। साल 1998 में स्मृति ने अपनी किस्मत आजमाई और मुंबई में मिस इंडिया का ऑडिशन दिया, उसमें सेलेक्ट हो गई। फिर वह फाइनल तक पहुंची, लेकिन जीतने में कामयाब नहीं हुई। एक समय पैसों के लिए उन्होंने बर्तन तक धोएं थे और होटल में वेट्रेस का काम भी किया था। साल 2001 में उनकी शादी जुबिन ईरानी से हुई और उनका नाम स्मृति मल्होत्रा से स्मृति जुबिन ईरानी हो गया।

यह खबर भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia Odela 2: 'ओडेला 2' में भैरवी के रोल को लेकर तमन्ना भाटिया ने कही खास बात, बोलीं- भाग्यशाली...

विज्ञापन

3 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

अभिनय करियर की शुरुआत
साल 1998 में स्मृति ईरानी पहली बार मीका सिंह के एल्बम ‘सावन में लग गई आग’ में नजर आईं थीं। साल 2000 में स्मृति ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘आतिश’ और ‘हम हैं कल आज और कल’ से की। इसके अलावा उन्होंने डीडी मेट्रो पर ‘कविता’ में भी अभिनय किया था।

4 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @smritiiraniofficial

ईरानी की किस्मत ने बदली करवट
साल 2000 में ही स्मृति ईरानी को एकता कपूर के प्रोडक्शन में एक धारावाहिक मिला ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, इसने अभिनेत्री की किस्मत बदल कर रख दी थी। इस सीरियल में अभिनेत्री ने तुलसी वीरानी की भूमिका अदा की, जिसने ईरानी को घर-घर में एक पहचान दिलाई। सात सालों तक स्मृति ने लोगों के दिलोंं पर राज किया था। कहा जाता है उस समय ये इतनी लोकप्रिय हो गई थी कि वह सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्री बन गई थी। इसके अलावा 2008 में स्मृति ईरानी, साक्षी तंवर के साथ मिलकर 9X पर रियलिटी शो मे नजर आईं।  2009 में कॉमेडी शो 'मणिबेन डॉट कॉम' में काम किया और 2012 में बंगाली फिल्म 'अमृता' में भी नजर आईं।

यह खबर भी पढ़ें: Avneet Kaur: अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की खबरों को नकारा, बताया अपनी खूबसूरती का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

स्मृति ईराना के नाम रिकॉर्ड्स
टेलीविजन की बहूरानी ने सिर्फ अभिनय में ही नाम नहीं कमाया, बल्कि उन्होंने निर्माता के रूप में भी हाथ आजमाया था। 2007 में उन्होने ‘विरुद्ध’ टीवी सीरियल का निर्माण किया और इसमें वसुधा का मुख्य किरदार भी निभाया था। स्मृति ईरानी को तुलसी वीरानी के किरदार के लिए पांच बार बेस्ट पापुलर एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। साथ ही उनको चार इंडियन टेली अवॉर्ड्स मिले, जो एक रिकॉर्ड है। राजनीतिक जगत में उन्होंने कई रिकॉर्ड्स हासिल किए। साल 2019 में अमेठी से चुनाव लड़कर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को मात दिया और एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में महिला बाल विकास मंत्री के रूप मे कार्यभार संभाला। स्मृति ईरानी ने अपने करियर से एक सशक्त महिला होने का संदेश दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें